पैसा फेंको कमाऊ जेल पर ड्यूटी लगवाओ

रकम लेकर AIG लगा रहे अधिकारियों की विशेष ड्यूटी

निलंबन के बाद कानपुर नगर वापसी

राकेश यादव

Lucknow: प्रदेश के कारागार विभाग में अधिकारियों और कर्मियों की विशेष ड्यूटी AIG प्रशासन की वसूली का जरिया बन गई है। अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन मोटी रकम लेकर अधिकारियों की मनमाने तरीके से विशेष ड्यूटी लगाकर जेब भरने में जुटे हुए है। इसको लेकर अधिकारियों और कर्मियों में खासा आक्रोश व्याप्त है। मामला अनुशासन से जुड़ा होने की वजह से वसूली के इस गंभीर मामले पर चुप्पी साध रखी है।

उधर विभाग के आला अफसर इस मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। कारागार मुख्यालय के अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह ने स्थानांतरण सत्र के दौरान जमकर बेतरतीब तरीके से अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के तबादले किए। इसमें अधिकारियों से मोटी रकम लेकर उन्हें कमाऊ जेलों पर तैनात कर दिया गया। यही नहीं वसूली के चक्कर में एक जेलर का तीन तीन बार तबादला आदेश बदलकर विशेष ड्यूटी लगा दी गई।

कानपुर नगर जेल पर तैनात जेलर मनीष कुमार और जौनपुर जेल में तैनात अजय राय, आजमगढ़ जेल पर तैनात विकास कटियार, झांसी जेल पर तैनात कस्तूरी लाल गुप्ता इसका जीता जागता उदाहरण है। AIG प्रशासन का स्थानांतरण सत्र बाद विशेष ड्यूटी लगाकर वसूली करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सूत्रों का कहना है वर्ष 2023 में कानपुर नगर जेल से एक बंदी की फरारी हो गई थी। इस मामले में जेलर मनीष कुमार को निलंबित कर दिया गया।

ये भी पढें

दो टूकः पहली बार सवालों में नहीं है चुनाव आयोग

धनबल और जुगाड से उन्होंने बहाल होने के बाद पुनः कानपुर नगर जेल पर वापस करा ली। बीते दिनों अधीक्षक की शिकायत पर जेलर मनीष कुमार की पहले बुलंदशहर फिर मऊ जेल पर ड्यूटी लगा दी गई। करीब डेढ़ माह मऊ जेल पर रहने के बाद एक बार फिर उन्होंने धनबल पर अपनी ड्यूटी मऊ से मेरठ जेल पर लगवा ली। एक साल पहले मेरठ जेल पर तैनात किए गए जेलर हरबंस पाण्डेय को बगैर किसी शिकायत के मऊ जेल भेज दिया गया।

इसी प्रकार जौनपुर जेल पर तैनात जेलर अजय राय, एटा जेल पर तैनात जेलर प्रदीप कश्यप को विभिन्न जेलों पर ड्यूटी लगाने के बाद उन्हीं जेलों पर वापसी कर दी गई है। मोटी रकम लेकर ड्यूटी लगाएं जाने के संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने का प्रयास किया गया तो उनसे बात नहीं हो पाई।

कारागार मंत्री को बदनाम कर रहे AIG जेल प्रशासन

प्रदेश के नए जेल मैनुअल में विशेष ड्यूटी लगाए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद भी AIG जेल प्रशासन वसूली कर लगातार अधिकारियों की ड्यूटी लगा रहे है। सूत्रों का कहना है कि विशेष ड्यूटी दो या तीन माह के लिए लगाई जाती है। प्रत्येक माह में पेशगी पहुंचाने वाले अधिकारियों को निर्धारित समयावधि पूरी होने के बाद भी वापस नहीं किया जाता है जबकि पेशगी नहीं देने वाले अधिकारियों को वापस कर दिया जाता है।

कानपुर नगर और जौनपुर जेल इसका जीता जागता उदाहरण है। मोटी रकम देने वालों को कमाऊ जेल पर पहुंचाने के लिए कई कई बार ड्यूटी बदल भी दी जाती है। सूत्रों की माने तो AIG प्रशासन जेलमंत्री की आड़ में अधिकारियों से वसूली कर मंत्री को बदनाम कर रहे है। इस संबंध में कई प्रयासों के बाद भी AIG जेल प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात नहीं हो पाई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

हाथरस में दुस्साहसिक घटना: सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की हत्या

दो टूकः पहली बार सवालों में नहीं है चुनाव आयोग

बन गई बात, बैंक हड़ताल स्थगित, तीन दिन की हड़ताल पर जा रहे थे बैंक कर्मी

ट्रोलिंग पर सलमान के स्टैंड की फातिमा ने की तारीफ, बिग बॉस में बोलीं बड़ी बात

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 

 

Spread the love

One thought on “पैसा फेंको कमाऊ जेल पर ड्यूटी लगवाओ”

Comments are closed.

Bengaluru
Crime News

नकली दवा रैकेट का सरगना अजरबैजान से लौटते ही गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पकड़ा

Bengaluru: कर्नाटक में सामने आए अंतरराज्यीय कथित नकली दवा रैकेट की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 35 वर्षीय प्रशांत राजन बाबू को अजरबैजान से भारत लौटने के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चौंकिए मत! साल 2002 के मृत व्यक्ति ने 2013 में कराया जमीन बैनामा

खुद को मृतक दिखाकर बेटे को दिलाई सरकारी नौकरी और पत्नी को पेंशन 11 साल बाद उसी व्यक्ति के नाम जमीन का हुआ बैनामा! मिले दस्तावेजों से ब मृतक आश्रित नियुक्ति से लेकर 2013 के जमीन बैनामे तक जांच की मां राकेश तिवारी Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे मोहनलालगंज की यह खबर आपको […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली-NCR में गैंगरेप केसेज पर चढ़े सुप्रीम कोर्ट के तेवर

New Delhi:  दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न समेत हाल की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन घटनाओं की […]

Spread the love
Read More