
IND vs WI ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्माऔर विराट कोहली एक साथ वनडे क्रिकेट में मैदान पर नजर आएंगे।
अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर खास नजरें रहेंगी। इसी बीच दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो अब तक कोई भी बल्लेबाजी जोड़ी हासिल नहीं कर सकी है।
18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक साथ बल्लेबाजी करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दोनों अगर 18 रन की साझेदारी और कर लेते हैं, तो उनके नाम एक और खास उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। रोहित और कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अब तक 15 मैचों में साथ बल्लेबाजी करते हुए 982 रन की साझेदारी की है। ऐसे में 18 रन और जोड़ते ही दोनों की साझेदारी का आंकड़ा 1000 रन तक पहुंच जाएगा। ऐसा करने वाली वे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पहली जोड़ी बन जाएंगे। दोनों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक चार बार शतकीय और दो बार अर्धशतकीय साझेदारी की है। उनकी साझेदारी का औसत भी 70.14 का रहा है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा साझेदारी रन बनाने वाली जोड़ियां
विराट कोहली और रोहित शर्मा (भारत) – 982 रन
जावेद मियांदाद और रमीज राजा (पाकिस्तान) – 811 रन
शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल (बांग्लादेश) – 657 रन
एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) – 646 रन
इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ (पाकिस्तान) – 631 रन
कोहली के पास जैक कैलिस को पीछे छोड़ने का मौका
विराट कोहली के पास इस सीरीज में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने की दौड़ में हैं। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में अब तक 3850 रन बनाए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस के नाम 4120 रन दर्ज हैं। ऐसे में कोहली को कैलिस से आगे निकलने के लिए 271 रन की जरूरत है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली के पास इस आंकड़े को पार करने का मौका होगा। ऐसे में फैंस की नजरें न सिर्फ रोहित-कोहली की वापसी पर होंगी, बल्कि इन दोनों दिग्गजों के संभावित रिकॉर्ड पर भी टिकी रहेंगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई
महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी


2 thoughts on “रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास”
Comments are closed.