कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

New York

शाश्वत तिवारी

New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता निरंतर जारी है। इसी क्रम में  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की अध्यक्षता में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों ने कैरेबियाई और प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय व क्षेत्रीय संबंधों को एक नई ऊंचाई प्रदान की है।

ये भी पढें

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण

विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-कैरिकॉम (कैरेबियाई समुदाय) की उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिस दौरान दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक जुड़ाव को और अधिक गहरा करने पर सहमति बनी। वार्ता में मुख्य रूप से व्यापार और निवेश को बढ़ाने, कृषि और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने, जलवायु लचीलेपन और ऊर्जा सहयोग जैसे वैश्विक महत्व के क्षेत्रों में सहयोग का दायरा बढ़ाने पर व्यापक और सकारात्मक चर्चा हुई। भारत ने कैरेबियाई देशों के सतत विकास में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा भारत-कैरिकॉम एफएमएम में बारबाडोस, डोमिनिका, बहामास, गुयाना, जमैका, सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइंस, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, हैती, सेंट लूसिया, सेंट किट्स एंड नेविस, एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्रियों, ग्रेनाडा के वित्त मंत्री, बेलीज के विदेश मामलों के मंत्रालय के सीईओ और कैरिकॉम की महासचिव डॉ. कार्ला नताली बार्नेट ने भाग लिया। कैरिकॉम नेताओं ने भारत की विकास साझेदारी और ‘साउथ-साउथ सहयोग’ को बढ़ावा देने में भारत द्वारा दिए गए योगदान की सराहना की।

ये भी पढें

जमीन कब्जे की शिकायत पर सख्त हुए CM योगी, दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

 

दोनों पक्ष संयुक्त राष्ट्र में सुधार, जलवायु परिवर्तन से निपटने के साथ-साथ आतंकवाद-रोधी और सीमा-पार अपराधों जैसे वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम जारी रखने पर सहमत हुए। इसके अतिरिक्त, डॉ. जयशंकर की अध्यक्षता में ही ‘फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन’ (फिपिक) के विदेश मंत्रियों की बैठक का आयोजन भी हुआ। इस दौरान प्रशांत महासागरीय द्वीप देशों (पीआईसी) के नेताओं ने पिछले फिपिक शिखर सम्मेलनों से निकले नीतिगत नतीजों की गहन समीक्षा की।

विदेश मंत्रालय ने एक अन्य बयान में कहा फिपिक बैठक के दौरान रिन्यूएबल एनर्जी, क्लाइमेट एक्शन, आपदा से निपटने की क्षमता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और क्षमता निर्माण में आगे सहयोग पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर फिपिक की साझेदारी और सहयोग को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
ये दोनों बैठकें प्रदर्शित करती हैं कि वैश्विक मंच पर भारत संपूर्ण ‘ग्लोबल साउथ’ के साथ ही छोटे द्वीप देशों की विकास प्राथमिकताओं और उनकी सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को भी प्रमुखता से आवाज दे रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण
जमीन कब्जे की शिकायत पर सख्त हुए CM योगी, दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “कैरिकॉम, फिपिक बैठकों में भारत का कैरेबियाई-प्रशांत देशों संग सहयोग पर जोर

Comments are closed.

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
New York
International

फ्रांस-UAE के साथ भारत की त्रिपक्षीय बैठक, G4 मंच से उठाई UNSC सुधार की आवाज

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत की कूटनीतिक सक्रियता अपने चरम पर है। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क में दो अत्यंत महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय पक्ष का नेतृत्व करते हुए देश के रणनीतिक हितों और वैश्विक […]

Spread the love
Read More
New York
International

ग्लोबल साउथ और भारत-CELAC बैठकों की जयशंकर ने की अध्यक्षता

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में भारत ने एक बार फिर विकासशील देशों की आवाज को मजबूती से बुलंद किया है। न्यूयॉर्क में समान सोच वाले ‘ग्लोबल साउथ’ देशों और उनके सहयोगियों की एक उच्च-स्तरीय मंत्री-स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. […]

Spread the love
Read More