
CM Yogi: बारिश के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत सामने आने पर CM योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों से कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए और जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
बारिश के चलते लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। यहां मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास पहुंचकर CM योगी ने उनकी परेशानी जानी और भरोसा दिलाया कि सभी की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
जमीन कब्जे की शिकायत पर सख्त निर्देश
जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। शिकायत सुनते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी गरीब की जमीन पर अवैध या जबरन कब्जा किया गया है तो उसे तत्काल कब्जामुक्त कराया जाए। उन्होंने कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाई जाए। हर शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद
जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ऐसे मामलों में अधिकारियों को अस्पताल के इलाज संबंधी एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
ये भी पढें
CM योगी ने कहा कि पात्र लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के मामलों में अनावश्यक देरी न हो और सहायता की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
लखनऊ के नियोजित विस्तार को मिलेगी नई दिशा
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के नियोजित विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
इन योजनाओं के तहत भूखंडों के पंजीकरण की शुरुआत भी होगी। इसके साथ ही करीब 2,166 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित पांच बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित शहर, सुविधाजनक जीवन और सुरक्षित आवास ‘नए उत्तर प्रदेश’ में ‘नए लखनऊ’ की पहचान बन रहे हैं। सरकार का उद्देश्य राजधानी के नियोजित विस्तार के साथ लोगों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके स्थायी घर के सपने को साकार करने की दिशा में काम करना है।
वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं के साथ बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं को लखनऊ के विस्तार और नियोजित शहरी विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। इन परियोजनाओं के जरिए राजधानी में आवासीय सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बाराबंकी में 1.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा
India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल
मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

