
Lucknow: जापान के नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय T20 क्रिकेट टीम में चयन होने पर युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम भावुक हैं। भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का बचपन का सपना अब साकार होने जा रहा है। विप्रज ने कहा कि इस खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उनके लिए भारतीय टीम में जगह बनाना किसी सपने के सच होने जैसा है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से ताल्लुक रखने वाले विप्रज निगम को BCCI ने चोटिल वरुण चक्रवर्ती की जगह एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। नागोया में 28 सितंबर से शुरू होने वाले मुकाबलों में विप्रज भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान हैं।
नीली जर्सी पहनने का था बचपन से सपना
भारतीय टीम में चयन के बाद विप्रज निगम ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी पहनकर देश के लिए खेलना था। अब एशियन गेम्स के लिए चयन के साथ यह सपना पूरा होने जा रहा है।
जापान रवाना होने से पहले घर पहुंचे विप्रज ने कहा कि इस उपलब्धि की खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि ईश्वर पर विश्वास और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने वाले खिलाड़ी का सपना जरूर पूरा होता है।
ये भी पढें
रोहित शर्मा को मानते हैं अपना पसंदीदा क्रिकेटर
विप्रज निगम ने बताया कि रोहित शर्मा उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वह रोहित से कई बार मिल चुके हैं और उनसे क्रिकेट से जुड़े टिप्स भी लेते रहे हैं। भारतीय टीम में चयन के बाद विप्रज के लिए यह मौका बेहद खास है।
एशियन गेम्स के साथ ऑस्ट्रेलिया ‘ए‘ सीरीज में भी चयन
विप्रज निगम को एशियन गेम्स के अलावा ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है। यह सीरीज 11 अक्टूबर से पुडुचेरी में खेली जाएगी।
ऐसी है एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम शामिल हैं।
अब सबसे दिलचस्प सवाल यह होगा कि एशियन गेम्स में विप्रज निगम को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं। हालांकि, फिलहाल भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल होना ही उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। आईपीएल में भी विप्रज ने अपनी गेंदबाजी के मुकाबले बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है। अब एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत
थिएटर से फिल्मों तक का सफर, श्रीधरन के निधन से कला जगत स्तब्ध
कैंसर को हराकर पायलट बनी विवेक की बेटी, अब नेपाली फिल्म में करेंगी डेब्यू
एशियन गेम्स में अधिकृत चिकित्सक के रूप में जापान जायेंगे डॉ मनोज
आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना


2 thoughts on “विप्रज निगम का सपना हुआ साकार, एशियन गेम्स टीम में चयन”
Comments are closed.