
ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।
गोमतीनगर पुलिस ने गोमतीनगर क्षेत्र के ग्वारी गांव के पास स्थित विकास खंड चार निवासी 34 वर्षीय प्रमोद कुमार रावत पुत्र स्व राम सेवक रावत को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक प्रेम कुमार के मुताबिक बीते 21 सितंबर 2026 को नशे में धूत होकर प्रमोद कुमार रावत और उसके भाई अजय कुमार रावत की बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि प्रमोद कुमार रावत ने अपने भाई अजय कुमार रावत के ऊपर लाठी-डंडों से वारकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक अजय की पत्नी श्रीमती भारती ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नेशनल अवॉर्ड्स: कार्तिक-ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी को सम्मान
घटना को अंजाम देने के बाद नामजद आरोपी मौके से भाग निकला था। उपनिरीक्षक प्रेम कुमार के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्यारोपी अजय कुमार रावत ग्वारी चौराहे के पास मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक प्रेम कुमार उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक अजय कुमार उसका सगा भाई था और वह शराब के नशे में धूत होकर आए दिन मारपीट करता रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
भाजपा राज में सबसे ज्यादा शोषण OBC का
नेशनल अवॉर्ड्स: कार्तिक-ममूटी को बेस्ट एक्टर, यामी को सम्मान
वामन जयंती कल, भगवान विष्णु के वामन अवतार की होगी पूजा
जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा
Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
श्रीलंका को हराकर भारत ने जीता गोल्ड
सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड
कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या
गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार


One thought on “गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार”
Comments are closed.