
- खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला
- हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर
ए अहमद सौदागर
Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े डंफर में टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सतेन्द्र सिंह वर्दी में थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दरोगा की सड़क हादसे में हुई मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
ये भी पढें
पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से कानपुर नगर जिले के सनिगवां कोयला नगर निवासी 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह वर्तमान में डायल 112 मुख्यालय में तैनात थे। बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह सोमवार को अपनी वैगनआर कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे कि जैसे ही वह सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा के पास पहुंचे कि सड़क किनारे खड़े डंफर UP 32 डब्लु एन 9889 में कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दरोगा सतेन्द्र सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम
उत्तर प्रदेश के दलित समाज पर कुठाराघात कर रही है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम
UP Election 2027: नितिन नवीन का दो दिवसीय यूपी दौरा आज से, संगठन को देंगे चुनावी धार


One thought on “सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत”
Comments are closed.