मसौली में सपा की PDA जन चौपाल, चुनावी तैयारी पर जोर

Masauli, Barabanki : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्षशील है जो हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर लोगो को मान सम्मान दिलाने में पीछे नही रहते है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप सभी लोग एकजुट होकर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंके।

उक्त बातें रविवार को विश्वनाथ मैरिज लान मसौली के प्रांगण में समाजवादी पार्टी विधानसभा जैदपुर की PDA जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए विधयाक गौरव रावत नेकही। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगो को लक्ष्य लेकर चुनाव की तैयारी करना है क्योंकि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को कमजोर नही समझना है। श्री रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच तरक्की व विकास की है जिससे सभी वर्ग के लोगो को समानता का सम्मान मिला। श्री रावत ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में

जुटने की अपील करते हुए कहा कि बूथ, सेक्टर व जोन प्रभारीअपने-अपने बूथ पर नए वोटर को बढ़ाने का काम युद्धस्तर पर करें। अपने-अपने बूथ पर काम से कम 10 नए वोटर फार्म भरकर वोट बढ़ाने का काम करें।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बलराम मौर्य ने युवाओं के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि जब युवा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठियां बरसाई गईं और उन्हें जेल भेजा गया।

सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अराजकता का माहौल बना हुआ है। महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के मामले में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। अपराधियों में कानून का भय नहीं रह गया है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख यासिर अराफात किदवई ने सभी से संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को उठाएं और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाए।

PDA जन चौपाल मे भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अरुणेश कुमार रावत ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनका समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद व विधायक गौरव कुमार रावत ने स्वागत किया।

विधानसभा महासचिव प्रेम किशोर वर्मा पप्पू की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय के संचालन में जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष यशवंत यादव, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद शानू, मसौली ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, अली अहमद बांसा,हरख ब्लॉक अध्यक्ष केशव राम वर्मा, सिद्धौर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनरेश वर्मा, रामबरन यादव, सौरभ श्रीवास्तव, हरितास यादव, राजेंद्र यादव, रामनरेश यादव, बृजेश वर्मा, संदीप यादव, मास्टर प्रेमचंद वर्मा, गोलू बादशाह, धीरेंद्र वर्मा, रूपनारायण वर्मा, जगरूप वर्मा, अंबिका वर्मा, सुरेश वर्मा, फकीर अली, ताजुद्दीन अंसारी, अजय वर्मा, गुड्डू मौर्य, नूर मोहम्मद प्रधान, इंद्रसेन, चंद्र प्रकाश राजवंशी, अनिल वर्मा प्रधान, कामिल अली, नाजिम अली, राहुल यादव, ओमकार यादव, प्रवेश यादव ,काशीराम रावत, राहुल कश्यप समेत आदि लोगों ने संबोधित किया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

चिनहट: कैब चालक गुलफाम हत्याकांड में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पत्नी से विवाद के बीच मासूम को बनाया निशाना, पिता पर गंभीर आरोप

कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत

आज राधा रानी का प्राकट्य उत्सव, जानें पूजा से लेकर भोग और मंत्र तक सबकुछ

कर्नाटक में सरकार-पार्टी तालमेल के लिए समिति बनाएगी कांग्रेस?

अलीगढ़ होटल में देह व्यापार का आरोप, सात गिरफ्तार

अलीगढ़ होटल में देह व्यापार का आरोप, सात गिरफ्तार

आज राधा रानी का प्राकट्य उत्सव, जानें पूजा से लेकर भोग और मंत्र तक सबकुछ

योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

Spread the love

Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

गांधीनगर में आयोजित जन चौपाल में बुजुर्गों का सम्मान कर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मांगा आशीर्वाद

बोले – बीते एक वर्ष में दो बार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर विकास का एक नया इतिहास रचा गया उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :  सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 (गांधीनगर) के रगरगंज टोले पर आयोजित एक विशाल जन चौपाल में जन-सैलाब उमड़ पड़ा। ‘विकास पुरुष’ के नारों, ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों […]

Spread the love
Read More