
Aligarh: छर्रा थाना क्षेत्र के एक ओयो होटल में कथित अनैतिक देह व्यापार के मामले में पुलिस ने होटल संचालक समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, होटल में युवतियों को रुपयों का लालच देकर अनैतिक गतिविधियों में धकेले जाने की बात सामने आई है। सभी आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान होटल से सात युवतियों को बरामद किया गया, जिन्हें पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की गई।
होटल में कमरा उपलब्ध कराने का आरोप
क्षेत्राधिकारी छर्रा गर्वित सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल संचालक युवकों से एक से डेढ़ घंटे के लिए करीब 700 रुपये लेकर कमरा उपलब्ध कराता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गतिविधि में होटल के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे।
ये भी पढें
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस
मौके से नकदी और कई सामान बरामद
पुलिस ने होटल से 7,560 रुपये नकद, छह मोबाइल फोन, 11 आधार कार्ड, गेस्ट एंट्री रजिस्टर, होटल के कैमरों की DVR समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस बरामद दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।
रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। होटल में आने-जाने वाले लोगों और कथित गतिविधि से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस बरामद डीवीआर, मोबाइल फोन और होटल के रिकॉर्ड के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करने में लगी है।
गिरफ्तार आरोपितों में शाह आलम निवासी बाइकला, छर्रा; रंजीत सिंह बघेल निवासी नगौरा, जवां; प्रकाश निवासी जरगवा, रामघाट, बुलंदशहर; लक्ष्मीकांत राजपूत निवासी राजमार्गपुर, अतरौली; होटल संचालक योगेंद्र राजपूत; आकाश राजपूत निवासी बरौली, छर्रा और प्रदीप निवासी मोहम्मदपुर नाहर, जहांगीरपुर, बुलंदशहर शामिल हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को नौकरी
सोना-चांदी फिर महंगे, जानें आज का भाव
पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Netflix पर देखें पांच खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर मोड़ पर नया ट्विस्ट
गोंडखैरी में शुरू हुआ सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, महिलाओं को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर


One thought on “अलीगढ़ होटल में देह व्यापार का आरोप, सात गिरफ्तार”
Comments are closed.