
दो पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट में धंसी गोली, बाल-बाल बचे
कई पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में चल रहा था फरार
एनआईए ने पांच लाख और झारखंड सरकार ने 25 लाख रुपए का रख रखा था इनाम
ए अहमद सौदागर
Lucknow : कई पुलिसकर्मियों की हत्या सहित अन्य संगीन घटनाओं के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात बदमाश व नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी के कमांडर ब्रजेश गंझू भोक्ता को वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तड़के करीब चार बजे यूपी एटीएस ने मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। ब्रजेश के सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान हुए आमने-सामने की फायरिंग में एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली जा धंसी जिससे वह बार-बार बच गए।
बताते चलें कि रविवार सुबह करीब चार बजे यूपी ATS और तीस लाख रुपए के इनामी नक्सली संगठन के कमांडर के बीच वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब कुख्यात बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से कहीं जा रहा था। एटीएस की कार्रवाई में छतरा झारखंड निवासी नक्सली कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल भोक्ता गोली लगते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
IPS अधिकारी अमिताभ यश के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि मुठभेड़ में ढेर हुआ ब्रजेश कुख्यात किस्म का खूंखार अपराधी था और वह प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी का कमांडर था।
उन्होंने बताया कि शातिर ब्रजेश कई पुलिसकर्मियों की हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहा था। IPS अफसर अमिताभ यश का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी के लिए NIA ने 25 लाख रुपए और झारखंड सरकार ने पांच लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि नक्सली कमांडर ब्रजेश टेंगरा मोड़ से मुगलसराय की ओर जा रहा था कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ATM टीम ने उसे रोकने का इशारा किया तो वह ATM टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी और क्रास फायरिंग में गोली लगने से ढेर हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
7 लाख भारतीय रुपये के साथ नेपाल के भैरहवा में भारतीय युवक गिरफ्तार
गोसाईगंज: तीस वर्षीय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
पत्नी से छिपाकर महिला मित्र संग जा रहा था मलेशिया, एयरपोर्ट पर खुली पोल
पति कमाने गया तो बुआ के बेटे संग इश्क लड़ाने लगी पांच बच्चों की मां
20वां रोजगार मेला आज, 51 हजार युवाओं को नौकरी
बिहार बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, तीन महीने का सांसद वेतन राहत कोष में देंगे


One thought on “यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी: तीस लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली कमांडर मुठभेड़ के दौरान ढेर”
Comments are closed.