
Pune: पुणे के एक बिजनेसमैन ने अपनी पत्नी से छिपाकर महिला मित्र के साथ मलेशिया जाने की योजना बनाई थी। पत्नी को उसने बताया था कि वह बिजनेस ट्रिप के सिलसिले में कुआलालंपुर जा रहा है। लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान हुई एक गलती ने उसकी पूरी कहानी की पोल खोल दी।
जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अपनी महिला मित्र के साथ विदेश यात्रा पर जाने वाला था। दोनों ने मलेशिया जाने की तैयारी की थी। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान महिला के पासपोर्ट को लेकर अधिकारियों को कुछ गड़बड़ी मिली।
जांच में सामने आया कि महिला जिस पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रही थी, उसे वह पहले खोया हुआ बता चुकी थी। पुराने पासपोर्ट के इस्तेमाल की जानकारी सामने आने के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने यात्रा रोक दी और मामला कानूनी पेचीदगियों में फंस गया।
ये भी पढें
यात्रा रद्द होने के बाद कारोबारी के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई। उसने अपनी पत्नी को बताया था कि वह अकेले बिजनेस के सिलसिले में कुआलालंपुर जा रहा है। लेकिन एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई के चलते अब उसे डर था कि उसकी पत्नी को उसके साथ महिला मित्र के होने की जानकारी मिल सकती है।
बताया जा रहा है कि इमिग्रेशन जांच के दौरान सामने आई पासपोर्ट संबंधी गड़बड़ी ने न केवल विदेश यात्रा रोक दी, बल्कि कारोबारी की पत्नी से छिपाई गई पूरी बात भी सामने आने का रास्ता खोल दिया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा
नलखेड़ा में दर्दनाक हादसा: बगलामुखी दर्शन से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत, नाले में बही कार
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष की शुरुआत को लेकर क्यों है 26-27 सितंबर का असमंजस?

