
नौतनवां का निवासी है गिरफ्तार आरोपी
हेलमेट में छिपाकर रखी गई थी भारतीय मुद्रा, दो ब्लैंक चेक भी बरामद, पूछताछ जारी
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Bhairahawa Nepal : भारत से नेपाल प्रवेश कर रहे एक भारतीय नागरिक को नेपाल की संयुक्त जांच टीम ने सात लाख रुपये भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो ब्लैंक चेक भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान महराजगंज जिले के नौतनवां निवासी 26 वर्षीय विशाल यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात रुपंदेही जिले के सिद्धार्थनगर नगरपालिका-1 स्थित पिपलबोट संयुक्त जांच चौकी पर भारत से नेपाल की ओर जा रही मोटरसाइकिल संख्या UP 53 DJ 2671 को जांच टीम ने रोका। वाहन की जांच के बाद युवक की तलाशी ली गई।
जांच के दौरान युवक के हेलमेट के अंदर छिपाकर रखी गई सात लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद होने की बात सामने आई। बरामद भारतीय रकम की कीमत नेपाली मुद्रा में करीब 11 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।
इसके अलावा तलाशी के दौरान युवक के पास से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो ब्लैंक चेक भी बरामद किए गए। हालांकि, बरामद नकदी और चेक के संबंध में युवक से पूछताछ तथा रकम के स्रोत और उद्देश्य को लेकर जांच की जा रही है।
यह कार्रवाई सशस्त्र पुलिस बल नेपाल, सीमा सुरक्षा गुल्म डंडा और इलाका पुलिस कार्यालय बेलहिया की संयुक्त टीम ने की। टीम का नेतृत्व सशस्त्र पुलिस नायब निरीक्षक गणेश बहादुर रोका मगर और पुलिस सहायक निरीक्षक विमल पौडेल ने किया।
यूपी में 35 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी
नेपाल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक, मोटरसाइकिल और बरामद सामान को आगे की जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए सशस्त्र पुलिस बल नेपाल, सीमा सुरक्षा गुल्म मुख्यालय डंडा, रुपंदेही के सुपुर्द किया गया है।
मामले में बरामद रकम के स्रोत, नेपाल ले जाने के उद्देश्य और ब्लैंक चेक से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
गोसाईगंज: तीस वर्षीय युवक नदी में डूबा, तलाश जारी
सेवा संकल्प कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
कैंसर से लेकर किडनी फेलियर तक… गंभीर बीमारी से पहले शरीर देता है ये 10 संकेत
नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
अखिलेश की PDA यात्रा पर राजभर का तंज
डेंगू से बचाव में बड़ा कदम, भारत में जल्द उपलब्ध होगी QDENGA वैक्सीन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज
आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि पहुंचे महराजगंज


One thought on “7 लाख भारतीय रुपये के साथ नेपाल के भैरहवा में भारतीय युवक गिरफ्तार”
Comments are closed.