ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच

Thomas Matthew Crooks: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनल्ड ट्रंप पर 13 जुलाई 2024 को जानलेवा हमला करने वाले 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रूक्स को लेकर FBI के हाल ही में जारी इंटरव्यू दस्तावेजों में कई नई जानकारियां सामने आई हैं।

क्रूक्स ने पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप को निशाना बनाकर गोली चलाई थी। इस हमले में ट्रंप घायल होने से बाल-बाल बच गए थे, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। बाद में सीक्रेट सर्विस के जवानों ने क्रूक्स को मार गिराया था।

बचपन से ही बेहद शांत था क्रूक्स

FBI को दिए इंटरव्यू में क्रूक्स के पिता मैथ्यू ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही बेहद शांत स्वभाव का था। उन्होंने जांचकर्ताओं से कहा कि जब थॉमस पैदा हुआ था, तब उसने रोया तक नहीं था और उसके बाद भी वह हमेशा काफी शांत रहा।

पिता के मुताबिक, क्रूक्स बहुत कम अपनी भावनाएं जाहिर करता था। वह शायद ही कभी खुलकर हंसता था और उसे समझ पाना परिवार के लिए भी आसान नहीं था। पिता-पुत्र के बीच भी बहुत गहरा भावनात्मक रिश्ता नहीं बन पाया था।

बचपन में करता था अजीब हरकतें

क्रूक्स के पिता ने FBI को उसके बचपन की कुछ ऐसी घटनाओं के बारे में भी बताया जिन्हें वे असामान्य मानते थे। एक बार बोरियत के चलते उसने स्कूल की डेस्क को नुकसान पहुंचाया था। पिता के मुताबिक, इस हरकत के पीछे उसका मकसद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना था।

मिडिल स्कूल तक पहुंचते-पहुंचते उसके माता-पिता को शक होने लगा था कि उसे ADHD हो सकता है। परिवार उसके दोस्तों और सामाजिक व्यवहार को लेकर भी चिंतित रहता था। पिता ने बताया कि क्रूक्स अक्सर खुद से बातें करता था और उम्र बढ़ने के साथ यह व्यवहार ज्यादा स्पष्ट नजर आने लगा।

सेना और न्यूक्लियर पनडुब्बियों में काम करने का था सपना

FBI इंटरव्यू के मुताबिक, क्रूक्स ने किशोरावस्था में कई तरह के करियर विकल्पों के बारे में सोचा था। एक समय वह सेना में शामिल होना चाहता था और न्यूक्लियर पनडुब्बियों पर काम करने में भी उसकी दिलचस्पी थी।

किशोरावस्था में बढ़ी बंदूकों में दिलचस्पी

क्रूक्स की जिंदगी में हथियारों की एंट्री किशोरावस्था में हुई। उसके पिता के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के दौरान उसने गन क्लब जाना शुरू किया। शुरुआत में उसके पिता को लगता था कि क्रूक्स का निशाना बहुत अच्छा नहीं है, लेकिन लगातार अभ्यास के बाद वह बेहतर निशानेबाज बन गया।

ये भी पढें

गरीबी को हराकर पांच भाई-बहनों ने क्रैक किया NEET

बाद में उसने लंबी दूरी से शूटिंग करने में भी दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी। पिता ने बताया कि क्रूक्स यह जानने की कोशिश करता था कि बेसिक साइट्स का इस्तेमाल करके वह कितनी दूरी तक सटीक निशाना लगा सकता है।

हथियारों के साथ तकनीक और उपकरण बनाने का भी जुनून

FBI के दस्तावेजों से यह भी पता चलता है कि क्रूक्स की दिलचस्पी सिर्फ हथियार चलाने तक सीमित नहीं थी। उसे अलग-अलग उपकरण बनाने और उनमें बदलाव करने में भी खास रुचि थी। उसके पिता के मुताबिक, क्रूक्स ने एक बार कार्बन-फाइबर प्लास्टिक और घरेलू उपकरणों का इस्तेमाल करके ग्लॉक 19 बनाने की कोशिश की थी।

इसके अलावा उसने 3D प्रिंटर खरीदा था और रास्पबेरी पाई की मदद से गेमिंग कंप्यूटर और सिक्योरिटी कैमरा भी बनाया था। जैसे-जैसे हथियारों में उसकी दिलचस्पी बढ़ती गई, उसने ऑनलाइन बड़ी संख्या में पार्ट्स, टूल्स और दूसरे सामान मंगाने शुरू कर दिए।

सामान मंगाने के लिए इस्तेमाल करता था नकली नाम

क्रूक्स की ऑनलाइन खरीदारी को लेकर भी FBI के दस्तावेजों में अहम जानकारी सामने आई है। उसके पिता ने बताया कि वह कभी-कभी डिलीवरी के लिए ‘बॉब डोल’ नाम का इस्तेमाल करता था।

पिता के मुताबिक, क्रूक्स नकली नाम का इस्तेमाल इसलिए करता था ताकि उसकी खरीदारी को ट्रैक करना या उसके अकाउंट तक पहुंचना मुश्किल हो। परिवार की ओर से उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह प्राइवेसी और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करता रहा।

इतिहास और राजनीति में भी थी दिलचस्पी

FBI की पूछताछ में सामने आया कि क्रूक्स को इतिहास और राजनीति में भी काफी रुचि थी। वह ट्रंप, जो बाइडेन और मार्को रुबियो जैसे नेताओं के बारे में चर्चा करता था। उसके पिता के अनुसार, क्रूक्स खुद को रिपब्लिकन मानता था और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं तथा तथाकथित ‘वोक’ विचारधारा का विरोध करता था।

ये भी पढें

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

हालांकि वह पूरी तरह रिपब्लिकन राजनीति से जुड़ा हुआ नहीं था। वह सरकारी नीतियों पर चर्चा करने के साथ-साथ राजनेताओं का मजाक उड़ाना भी पसंद करता था। क्रूक्स रिपब्लिकन के तौर पर रजिस्टर्ड था, हालांकि उसके पिता का मानना था कि इसमें उनकी अपनी राजनीतिक संबद्धता का भी प्रभाव हो सकता है।

13 जुलाई 2024 को ट्रंप पर चला दी थी गोलियां

13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया में डोनल्ड ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान क्रूक्स ने मंच की ओर गोलियां चला दी थीं। एक गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हुए, लेकिन उनकी जान बच गई।

इस हमले में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हमले के कुछ ही सेकेंड बाद सीक्रेट सर्विस के जवानों ने क्रूक्स को गोली मारकर ढेर कर दिया।

परिवार भी नहीं समझ पाया हमले के पीछे की वजह

FBI को दिए बयान में उसके पिता मैथ्यू ने कहा कि परिवार को इस हमले की कोई स्पष्ट वजह समझ नहीं आई। उनके मुताबिक, क्रूक्स ने ऐसा कोई साफ संकेत नहीं दिया था जिससे अंदाजा लगाया जा सके कि वह इस तरह की साजिश रच रहा है।

यही वजह है कि बचपन से शांत और रिजर्व्ड रहने वाले क्रूक्स के व्यक्तित्व, हथियारों के प्रति उसके बढ़ते जुनून और आखिरकार ट्रंप पर किए गए हमले के बीच संबंधों को लेकर जांचकर्ताओं के सामने कई सवाल अब भी बने हुए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आज का भारत वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा रायः डॉ. जयशंकर

‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग

बांग्लादेश में सात अवामी लीग नेताओं को मौत की सजा

पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर

हम्माम वहीद अब प्रदेश कांग्रेस में मीडिया पैनलिस्ट

 

Spread the love

One thought on “ट्रंप पर गोली चलाने वाले क्रूक्स का चौंकाने वाला सच”

Comments are closed.

Analysis homeslider

SGPGI में डिप्टी CM की भी नहीं गलती है दाल

मनमानी पर उतारू हैं निदेशक धीमान और उनकी टीम पत्रकारों का भी फोन नहीं उठाते पीजीआई निदेशक के PRO SGPGI Lucknow : बात राजधानी लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) की है। अगर आप किसी को एडमिट कराना चाहते हैं तो पुलिस वालों से मजबूत सम्बन्ध रखिए। ये ‘नया लुक’ नहीं कह रहा हैं, […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar homeslider

बिहार बाढ़ पीड़ितों को 579 करोड़ की राहत, 8.27 लाख परिवारों को मदद

Patna: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब 579.23 करोड़ रुपये की राशि भेजने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इस राहत […]

Spread the love
Read More
Untitled 17 copy
International

आज का भारत वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा रायः डॉ. जयशंकर

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ के रूप में इंडियन काउंसिल ऑफ़ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) की सिल्वर जुबली (25वीं वर्षगांठ) के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत की तेजी से बदलती भूमिका, बढ़ती भागीदारी, वैश्विक […]

Spread the love
Read More