आज का भारत वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा रायः डॉ. जयशंकर

Untitled 17 copy

शाश्वत तिवारी

New Delhi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ के रूप में इंडियन काउंसिल ऑफ़ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) की सिल्वर जुबली (25वीं वर्षगांठ) के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने वैश्विक पटल पर भारत की तेजी से बदलती भूमिका, बढ़ती भागीदारी, वैश्विक रुचियों, जिम्मेदारियों और देश से दुनिया की बढ़ती उम्मीदों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि आज का भारत वैश्विक चुनौतियों पर कहीं अधिक आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ अपने दृष्टिकोण को दुनिया के सामने रख रहा है।

ये भी पढें

17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, जानें क्या करें और क्या न करें

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने मुख्य भाषण दिया, जिसमें उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता के लिए विदेश मंत्रालय की टीम की सराहना की। कार्यक्रम में विदेश सचिव विक्रम मिसरी सहित कई वरिष्ठ राजनयिक, प्रख्यात विद्वान और नीति निर्माता भी मौजूद रहे। इस आयोजन ने भारत की विदेश नीति के वैचारिक विकास में आईसीडब्ल्यूए के पिछले 25 वर्षों के शानदार योगदान और विकसित भारत 2047 के संकल्प में इसकी भावी भूमिका को एक नई ऊर्जा दी है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा ICWA के ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ के तौर पर नामित होने के बाद आयोजित सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। इस मौके पर आने और खास लोगों को संबोधित करने के लिए उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का धन्यवाद। जैसे-जैसे दुनिया बदल रही है, आज का भारत भी बदल रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 15 at 4.57.20 PM (1)

विदेश मंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने अपने संबोधन के दौरान विशेष रूप से ग्लोबल साउथ (विकासशील देशों) की आवाज को मजबूत करने के लिए भारत द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एक उभरते हुए भारत को वैश्विक मंच पर अपनी अनूठी नीतियों, इतिहास, अनुभवों और हितों को मुखरता से आगे बढ़ाना होगा। इसके साथ ही, जैसे-जैसे भारत की वैश्विक भूमिका का दायरा बढ़ रहा है, अंतरराष्ट्रीय मामलों में देश की बौद्धिक सक्रियता को भी उसी गति से विकसित होना होगा।

डॉ. जयशंकर ने एनर्जी के स्रोतों में विविधता लाने, नए बाज़ारों तक पहुंचने, एक्सपोर्ट बढ़ाने और विदेशों में भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए भारत सरकार के प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने यह भरोसा जताया कि आईसीडब्ल्यूए ‘विकसित भारत’ के लिए एक बेहतर और खास रणनीति बनाने के मकसद से चर्चा, बहस और बातचीत को बढ़ावा देता रहेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘एक्ट ईस्ट’ को मिलेगी नई गति, भारत-वियतनाम के बीच बढ़ेगा सहयोग
महिलाएं सावधान! भारत में बिक रही पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम

दिल्ली में 10 हजार छात्र-छात्राओं के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

 

 

 

Spread the love

One thought on “आज का भारत वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा रायः डॉ. जयशंकर”

Comments are closed.

New Delhi
International

भारत-चीन संबंधों में सुधार के लिए ‘तीन आपसी सिद्धांत’ जरूरी

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर एक बार फिर भारत का रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और चीन के बीच संबंधों में सुधार केवल ‘तीन आपसी सिद्धांतों’ के व्यावहारिक और […]

Spread the love
Read More
International

अरब सागर में भारत-पाक युद्धपोत भिड़े, भारत सख्त

New Delhi: उत्तरी अरब सागर में भारत और पाकिस्तान की नौसेनाओं के जहाजों के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। यह घटना 15 सितंबर की शाम अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुई। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत के पास पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज तेज रफ्तार […]

Spread the love
Read More
Los Angeles
homeslider International

हादसे की कवरेज करने पहुंचा हेलीकॉप्टर खुद बना न्यूज, तीन की मौत

Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर एक सड़क हादसे की कवरेज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पायलट और फोटो जर्नलिस्ट समेत तीन लोगों की मौत की खबर है। दुर्घटना के बाद NBC लॉस एंजिल्स ने अपनी लाइव […]

Spread the love
Read More