आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत

Azamgarh: फूलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जगदीशपुर के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार में कुल नौ लोग सवार थे। सभी फूलपुर से सरायमीर की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सभी युवकों ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और राजभर पंडाल में भी शामिल हुए थे। मंगलवार तड़के करीब पांच बजे उनकी कार जगदीशपुर के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार पलट गई

दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

हादसे में सत्यम मोदनवाल (20), पुत्र रामवेश और निखिल गुप्ता (17), पुत्र रामफेर गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव कार में फंसे होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढें

गाजीपुर: फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों की गाढ़ी कमाई लुटने वाले दो गिरफ्तार

वहीं, गंभीर रूप से घायल लकी सोनकर (19), पुत्र अनिल सोनकर को उपचार के लिए फूलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

छह युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे में अंश सोनकर (17), अनमोल मोदनवाल (18), किशन मोदनवाल (20), सक्षम बरनवाल (17), अनुराग पांडेय और शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडेय घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही मचा कोहराम

सड़क हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। अपनों को खोने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर भी काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

सूचना मिलते ही फूलपुर के CO किरण पाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

राम मंदिर और हाईकोर्ट की सुरक्षा होगी अभेद्य, Sniper की तैनाती; सांसद-विधायकों के गनर को मिलेंगे नए हथियार

2029 तक UCC लागू करने का शाह का दावा, सहयोगी दलों ने खींचे

गाजीपुर: फर्जी कंपनी खोलकर निवेशकों की गाढ़ी कमाई लुटने वाले दो गिरफ्तार

जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स, सामने आया जबरदस्त BTS वीडियो

हिंदी की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ी, इसे विश्व की प्रमुख भाषा बनाने पर जोर

 

Spread the love

One thought on “आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: तीन युवकों की मौत”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक ने महकमें में किया बड़ा फेरबदल , सात थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर

धर्मेंद्र कुमार सिंह बने सदर कोतवाली प्रभारी विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली का प्रभार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जनपत में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को जारी आदेश के तहत एक निरीक्षक समेत कुल […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कृष्णानगर: मजदूर रामबाबू के बाद अब एक महिला की सिर कूच कर हत्या

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर बारा बिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार सुबह कृष्णानगर के LDA कालोनी सेक्टर बी मजदूर रामबाबू मौर्या की गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोरखपुर में मोबाइल की लत ने बिगाड़ा बच्चे का व्यवहार, सामने आया गंभीर मामला

Gorakhpur: बच्चों में मोबाइल की लत कितनी ज्यादा खराब हो सकती है इसका ताजा मामला गोरखपुर शहर से सामने आया है.क्लास चार के छात्र ने सात साल की बहन को न्यूड कर दिया। उसे पोर्न दिखाकर गंदी हरकतें करने लगा। इसी बीच कमरे में उसकी मां आ गई.वह यह देख हैरान रह गई। छात्र ने […]

Spread the love
Read More