जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का क्लाइमैक्स, सामने आया जबरदस्त BTS वीडियो

300 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची ‘मिर्जापुर:The Movie

Mumbai : अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और रवि किशन जैसे दमदार कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर:The Movie’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गया है।

फिल्म में एक्शन, ड्रामा और पुराने किरदारों की वापसी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। खास तौर पर मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित से जुड़े सीन्स को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का एक्शन से भरपूर क्लाइमैक्स भी इसकी बड़ी खूबियों में शामिल है।

जैसलमेर के रेगिस्तान में शूट हुआ क्लाइमैक्स

‘Mirzapur : The Movie’ के कई अहम हिस्सों की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में की गई है। फिल्म की कहानी में रेगिस्तानी लोकेशन को खास जगह दी गई है, जिसके चलते क्लाइमैक्स के कई महत्वपूर्ण सीन्स भी यहीं फिल्माए गए।

अब फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की ओर से शेयर किए गए एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो ने शूटिंग के दौरान की मेहनत की झलक दिखाई है। इस वीडियो में कलाकारों और फिल्म की टीम को रेगिस्तान की कठिन परिस्थितियों के बीच एक्शन सीक्वेंस तैयार करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में मुन्ना, गुड्डू, बबलू और कम्पाउंडर से जुड़े एक्शन सीन्स की झलक मिलती है। कलाकारों को रेगिस्तान की रेत पर गिरते-पड़ते और फाइट सीक्वेंस करते हुए देखा जा सकता है। कुछ शॉट्स में अली फजल और जितेंद्र कुमार हथियारों के साथ एक्शन करते नजर आते हैं, जबकि कैमरा टीम इन पलों को शूट करती दिखाई देती है।

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मकबूल और बिरजू लोहार की भिड़ंत भी दिखी

BTS फुटेज में मकबूल और बिरजू लोहार के बीच फिल्माया गया फाइट सीक्वेंस भी देखने को मिलता है। दोनों किरदारों की आमने-सामने की भिड़ंत को फिल्म में काफी प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है। शूटिंग के दौरान भी कलाकारों की मेहनत और एक्शन की तीव्रता साफ नजर आती है।

वहीं, वीडियो के आखिरी हिस्से में रवि किशन और अभिषेक बनर्जी के बीच फिल्माए गए फाइट सीन की झलक भी देखने को मिलती है। रेगिस्तान की लोकेशन और बड़े स्तर पर तैयार किए गए एक्शन सेटअप ने क्लाइमैक्स को सिनेमाई अंदाज देने में अहम भूमिका निभाई है।

बॉक्स ऑफिस पर भी जारी है ‘मिर्जापुर’ का भौकाल

कमाई की बात करें तो उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 10 दिनों में भारत में करीब 184.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 220 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड कमाई 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के आसपास बताई जा रही है।

अब वीकडेज में फिल्म की कमाई में कितनी गिरावट आती है और आने वाले दिनों में यह कितनी बड़ी रकम अपने नाम करती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। अगर फिल्म की रफ्तार बनी रहती है तो इसके लाइफटाइम कलेक्शन का आंकड़ा काफी बड़ा हो सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

हिंदी की वैश्विक स्वीकार्यता बढ़ी, इसे विश्व की प्रमुख भाषा बनाने पर जोर

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान

केरल में अनवर इब्राहिम का बड़ा संदेश, बोले- नई सच्चाइयों को समझें विद्वान

राहुल गांधी को देश की महत्वपूर्ण उम्मीद मानती है कांग्रेस- सुप्रिया श्रीनेत

लिवर की सेहत के लिए किचन की तीन चीजें, जानें सेवन का सही तरीका

 

 

Spread the love

द सेकेंड मर्डर
Entertainment

पहली जांच पहुंची दूसरे कत्ल तक, ‘द सेकेंड मर्डर’ में खुलेंगे कई खौफनाक राज

द सेकेंड मर्डर: फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स की लोकप्रिय वीकली डिजिटल क्राइम सीरीज ‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ अपने पांचवें एपिसोड के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच पहुंच गई है। सीरीज के नए एपिसोड का नाम ‘फाइल 5: द सेकेंड मर्डर’ है, जिसमें एक मर्डर की जांच के दौरान सामने आने […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया तहलका, ‘हैवान’ की हालत हुई खराब

Haiwaan Vs Mirzapur: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है। हर हफ्ते कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर टक्कर देखने को मिलती है। इन दिनों सिनेमाघरों में पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा देखने को मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार और सैफ […]

Spread the love
Read More
Entertainment

बुंदेलखंड के खूंखार डाकू की कहानी, अरशद वारसी और प्रतीक गांधी ने जीता दिल

 डाकू ददुआ से प्रेरित कहानी में अरशद वारसी का खौफ Ghamasaan Review: वास्तविक घटनाओं और चर्चित किरदारों से प्रेरित कहानियों को सिनेमा के पर्दे पर उतारना फिल्मकारों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ऐसी ही जमीनी और कच्ची कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई फिल्म ‘घमासान’ […]

Spread the love
Read More