मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की
राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर
Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
खबर मिलते ही पुलिस आनन-फानन में घायल को राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान मकान नंबर सी- 2556 सेक्टर छह सपना कॉलोनी राजाजीपुरम निवासी 31 वर्षीय मनीष कुमार श्रीवास्तव पुत्र इंद्रजीत बहादुर श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है। तालकटोरा थाना क्षेत्र के मकान नंबर ई-1287 राजाजीपुरम स्थित एक मकान के मुख्य रास्ते से एक युवक घुसकर छत के रास्ते से मकान नंबर ई-1291 की छत पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि अनजान युवक को छत पर घूमता देख लोगों ने चोर समझकर शोर मचाना शुरू किया तो वह छत से छलांग लगा दी।
ये भी पढें
प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान
छलांग लगाते ही वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह माजरा देख लोग भाग खड़े हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में रानीलक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की गई तो मृतक की पहचान सी- 2556 सेक्टर छह सपना कॉलोनी राजाजीपुरम निवासी इंद्रजीत बहादुर श्रीवास्तव के 31 वर्षीय बेटे मनीष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई।
पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता बताया कि उनके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह घर से सुबह करीब छह बजे निकला था। पुलिस के मुताबिक उक्त तथ्यों के संबंध में हासिल वीडियो, स्थानीय लोगों एवं मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान
ब्रिक्स सम्मेलनः वैश्विक गुटबाजी के बीच चमकी भारतीय कूटनीति
नदी में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का DM ने किया सम्मान
पेट्रोल 370 के पार, सरकार ने दी जनता को राहत

2 thoughts on “तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत”
Comments are closed.