68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास

आयोग के आदेश का पालन किए जाने उठाई मांग

Lucknow: 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी मामले में शनिवार को अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार उनका मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से अंतिम निर्णय लिए जाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसीलिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया है। अभ्यर्थियों ने आयोग के आदेश के अनुसार OBC वर्ग को आरक्षित श्रेणी में मानते हुए पूर्णांक 150 में से 60 अंक अर्थात 40 प्रतिशत के आधार पर संशोधित परिणाम जारी करने तथा पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग रखी।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह ने बताया की बीते 10 सितंबर को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन की ओर से यह बात कही गई कि OBC वर्ग को पांच प्रतिशत की छूट मिलनी चाहिए थी और उसे आरक्षित श्रेणी में रखा जाना चाहिए था।

ये भी पढें

 कारागार विभाग में जूनियर के अंडर में काम कर रहे सीनियर

हालांकि, ऐसा किए बिना विज्ञापन जारी हुआ और भर्ती प्रक्रिया पूरी होकर नियुक्तियां भी दी जा चुकी हैं। चूंकि इस भर्ती प्रक्रिया को लगभग सात वर्ष बीत चुके हैं, इसलिए अब इस प्रकरण में उच्च स्तर पर निर्णय की आवश्यकता है।

बैठक में अधिकारियों की ओर से यह स्पष्ट किया गया था कि वर्तमान परिस्थितियों में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के अनुपालन, OBC वर्ग को आरक्षित श्रेणी में मानते हुए संशोधित परिणाम जारी करने तथा नियुक्ति देने के संबंध में निर्णय उच्च स्तर पर लिया जाना आवश्यक है।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने इस पूरे प्रकरण पर माननीय मुख्यमंत्री से वार्ता करने की बात भी कही थी । बैठक में यह भी सामने आया कि मामले पर अंतिम सकारात्मक निर्णय मुख्यमंत्री स्तर से ही लिया जा सकता हैं। इसी आश्वासन को लेकर आज अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया ।

ईको गार्डन में जारी है आंदोलन

वहीं, 68,500 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का लखनऊ के ईको गार्डन में अनवरत आंदोलन आज भी जारी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे वर्षों से अपने अधिकार और न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चीनी मिल संघ के रिटायर प्रधान प्रबंधक ने किया करोड़ों का गोलमाल!

मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान: CM योगी

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल से लेकर आटा प्याज तक पर टूटी महंगाई

शी जिनपिंग की दिल्ली में एंट्री, चीन से पहुंची ‘किले’ जैसी कार; सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पहली जांच पहुंची दूसरे कत्ल तक, ‘द सेकेंड मर्डर’ में खुलेंगे कई खौफनाक राज

 

One thought on “68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने घेरा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आवास”

Comments are closed.

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

नीली ड्रेस को लेकर केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के नए ड्रेस कोड को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सपा की छात्र सभा की ओर से नीली टी-शर्ट और जींस को नई पहचान के तौर पर अपनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चीनी मिल संघ के रिटायर प्रधान प्रबंधक ने किया करोड़ों का गोलमाल!

भ्रष्टाचारी विनोद अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रहा शासन चीनी मिल संघ में नियमित और सेवानिवृत कार्यकाल में किया गोलमाल भ्रष्ट अफसर को एसीएस गन्ना और संघ की प्रबंध निदेशक का संरक्षण Lucknow:  प्रदेश के चीनी एवं गन्ना विकास विभाग में भ्रष्टाचारी अफसर के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाए संरक्षण दिया जा रहा […]

Read More
Scorching heat
Politics Uttar Pradesh

मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान: CM योगी

भारतीय जनता के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पत्रकार वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रदेशभर में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ बड़नगर और काशी के बीच निकलेंगी 20 यात्राएं, उत्तर प्रदेश की 10 नदियों का जल जाएगा […]

Read More