Haiwaan Vs Mirzapur: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना कोई नई बात नहीं है। हर हफ्ते कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर टक्कर देखने को मिलती है। इन दिनों सिनेमाघरों में पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा देखने को मिल रहा है। इसी बीच अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
दोनों फिल्मों को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिलहाल ‘मिर्जापुर द मूवी’ काफी आगे नजर आ रही है। रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है, जबकि ‘हैवान’ अपनी मजबूत स्टारकास्ट और पॉजिटिव रिव्यू के बावजूद शुरुआती कमाई में पीछे रह गई।
‘मिर्जापुर द मूवी’ का डे-8 कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज हुए आठ दिन हो चुके हैं। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली थी।सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इसके बाद फिल्म का पहले हफ्ते का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 148.45 करोड़ रुपये रहा।आठवें दिन भी फिल्म की कमाई जारी है। हालांकि, सातवें दिन के मुकाबले कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शाम छह बजे तक 3.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत कलेक्शन करीब 152 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
‘हैवान’ की पहले दिन ही धीमी शुरुआत
वहीं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ था। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। दोनों सितारों की एक्टिंग और फिल्म के सस्पेंस की भी तारीफ हो रही है।
ये भी पढें
बुंदेलखंड के खूंखार डाकू की कहानी, अरशद वारसी और प्रतीक गांधी ने जीता दिल
इसके बावजूद शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े ‘मिर्जापुर द मूवी’ के मुकाबले कमजोर नजर आ रहे हैं। सैकनिल्क के अनुसार, ‘हैवान’ ने शाम छह बजे तक करीब 1.77 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी लगभग 10 फीसदी रही।हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और दिन खत्म होने के साथ फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
कैसी है अक्षय कुमार और सैफ की ‘हैवान’?
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दोनों कलाकारों की जोड़ी और उनकी दमदार एक्टिंग दर्शकों को पसंद आ रही है।
फिल्म की कहानी के साथ-साथ प्रियदर्शन का सस्पेंस और थ्रिल दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखने की कोशिश करता है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है, जिसे लेकर फैंस में भी खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बड़े पर्दे पर भी मचाया तहलका
वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बात करें तो यह प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन है। सीरीज के पॉपुलर किरदारों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस पहले से ही उत्साहित थे।
फिल्म की रिलीज के बाद कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया एक बार फिर दर्शकों के बीच छा गए हैं। यही वजह है कि रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन आगे?
फिलहाल बॉक्स ऑफिस की रेस में ‘मिर्जापुर द मूवी’ साफ तौर पर ‘हैवान’ से आगे नजर आ रही है। एक तरफ जहां ‘मिर्जापुर’ 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, वहीं ‘हैवान’ को अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ाने के लिए आने वाले दिनों में मजबूत प्रदर्शन करना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर दोनों फिल्मों की कमाई में कितना उछाल आता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार
‘मुझे आराम नहीं चाहिए’, लंबे ब्रेक पर सिराज का बड़ा बयान
मोहनलालगंज: केबिल चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, तीन चोर गिरफ्तार
बैंक हड़ताल का असर, मुरादाबाद-रामपुर में कैश और चेक क्लीयरेंस सेवाएं प्रभावित

One thought on “‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मचाया तहलका, ‘हैवान’ की हालत हुई खराब”
Comments are closed.