‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, कनिका मान की बढ़ाई मुश्किलें

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी महज चार दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर रिश्तों, दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। कंटेस्टेंट्स अब खुलकर अपनी पसंद-नापसंद जाहिर कर रहे हैं।

इसी बीच पहले हफ्ते की कैप्टेंसी के लिए हुए टास्क ने घर का माहौल और भी दिलचस्प बना दिया। टास्क में गुल्लू, यंग DSA और आसिफ के बीच मुकाबला हुआ, जबकि बाकी घरवालों ने अपने पसंदीदा दावेदार का साथ दिया। आखिरकार बाजी यंग DSA ने मार ली और वह शो के पहले कैप्टन बन गए।

यंग DSA के सिर सजा पहला कैप्टेंसी ताज

पहले हफ्ते की कैप्टेंसी यंग DSA के नाम रही। इससे पहले हुए पॉपकॉर्न टास्क में भी उन्हें घर के कई सदस्यों का समर्थन मिलता दिखाई दिया था। काजी, स्काउट और अरशिफा समेत कई कंटेस्टेंट्स उनके पक्ष में नजर आए थे। यही समर्थन कैप्टेंसी टास्क में भी उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ।

शो की शुरुआत से ही यंग DSA कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी बॉन्डिंग मजबूत करने की कोशिश करते नजर आए हैं। हालांकि, वह अपने फैसलों को लेकर काफी स्पष्ट दिखाई देते हैं। किसी मुद्दे पर राय बनने के बाद वह उस पर मजबूती से कायम रहते हैं। ऐसे में अब कैप्टन बनने के बाद उनकी पावर और फैसले घर के दूसरे सदस्यों के गेम पर भी असर डाल सकते हैं।

कैप्टन बनते ही कनिका मान पर पड़ा पहला असर

यंग DSA के कैप्टन बनते ही सबसे ज्यादा असर कनिका मान पर पड़ा है। दरअसल, इस सीजन में मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को दो लाइफलाइन दी हैं। इनमें से एक लाइफलाइन उनकी अपनी है, जबकि दूसरी बिग बॉस की ओर से दी गई है। ऐसे में लाइफलाइन का खेल कंटेस्टेंट्स के लिए काफी अहम हो गया है।

ये भी पढें

स्कूल बसों का रंग हमेशा पीला ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे छिपा साइंस

कैप्टेंसी टास्क से पहले बिग बॉस ने तीनों दावेदारों से पूछा था कि अगर वे कैप्टन बनते हैं तो किस कंटेस्टेंट की लाइफलाइन खत्म करना चाहेंगे। इस सवाल पर गुल्लू ने उदिती सिंह, जबकि आसिफ ने अरशिफा खान का नाम लिया।

वहीं यंग DSA ने साफ तौर पर कनिका मान की लाइफलाइन खत्म करने की इच्छा जताई थी।अब यंग DSA के कैप्टन बनने के बाद उनका यह फैसला अमल में आ गया है। कनिका मान की एक लाइफलाइन खत्म हो चुकी है और उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

पहले से नॉमिनेटेड हैं कनिका मान

कनिका मान के लिए परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि वह पहले से ही इस हफ्ते के नॉमिनेशन में शामिल हैं। ऐसे में एक लाइफलाइन गंवाने के बाद उनकी स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है। अब उन्हें न सिर्फ घर के अंदर अपने समीकरण मजबूत करने होंगे, बल्कि दर्शकों का वोट हासिल करने की भी जरूरत होगी।

यंग DSA का यह फैसला दोनों के बीच आने वाले दिनों में टकराव की वजह बन सकता है। बिग बॉस के घर में शुरुआत में बने ये समीकरण आगे चलकर दोस्ती और दुश्मनी में कितना बदलते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।

इन कंटेस्टेंट्स पर भी लटकी बेघर होने की तलवार

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कनिका मान के अलावा लव गिल, उदिती सिंह और अरशिफा खान नॉमिनेटेड हैं। अब देखना होगा कि दर्शकों का सबसे ज्यादा समर्थन किसे मिलता है और किस कंटेस्टेंट का सफर पहले ही हफ्ते में खत्म हो जाता है।

वहीं, यंग DSA की पहली कैप्टेंसी ने शुरुआत में ही यह साफ कर दिया है कि वह फैसले लेने से पीछे हटने वाले नहीं हैं। अब उनकी कैप्टेंसी घर में क्या नए विवाद खड़े करती है और किन कंटेस्टेंट्स के साथ उनके रिश्ते मजबूत या कमजोर होते हैं, इस पर सबकी नजर रहेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

आकाश से ईशान तक: मायावती के भरोसे की नई परीक्षा

वंदे मातरम पर कांग्रेस से भिड़े उमर अब्दुल्ला, बोले- क्या कश्मीरियों को जेल भेजना है?

महराजगंज जिले में अपने वर्चस्व को पुनः स्थापित कर सकते हैं अमर मणि?

गोमतीनगर: बंद मकानों में चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

कठौता झील के किनारे मिला युवक का शव, सनसनी

 

 

One thought on “‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, कनिका मान की बढ़ाई मुश्किलें”

Comments are closed.

Entertainment

बुंदेलखंड के खूंखार डाकू की कहानी, अरशद वारसी और प्रतीक गांधी ने जीता दिल

 डाकू ददुआ से प्रेरित कहानी में अरशद वारसी का खौफ Ghamasaan Review: वास्तविक घटनाओं और चर्चित किरदारों से प्रेरित कहानियों को सिनेमा के पर्दे पर उतारना फिल्मकारों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ऐसी ही जमीनी और कच्ची कहानियों को पर्दे पर उतारने के लिए जाने जाते हैं। उनकी नई फिल्म ‘घमासान’ […]

Read More
Entertainment

अल्लू-अर्जुन फैंस की HPV वैक्सीन पर अनोखी पहल

Allu Arjun Fans : साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों और बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है। उनके फैंस भी सामाजिक मुद्दों को लेकर कई तरह की पहल करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में अल्लू अर्जुन फैन एसोसिएशन (AAFA) की ओर से HPV वैक्सीन को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान […]

Read More
Entertainment Uttar Pradesh

‘छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा

छठी मईया’ में आस्था में डूबीं तमन्ना भाटिया, पानी में बैठकर करती दिखीं छठ पूजा Chhathi Maiya : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The One’ रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, फैंटेसी, रहस्य और एडवेंचर का मिश्रण देखने […]

Read More