New Delhi: शिया इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें वंशानुगत इमाम और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के अध्यक्ष, प्रिंस रहीम आगा खान (पंचम) नई दिल्ली पहुंचे हैं। इमाम के रूप में पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।
दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका रेड-कार्पेट बिछाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रिंस रहीम भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के विशेष निमंत्रण पर 9 से 15 सितंबर के साप्ताहिक दौरे पर हैं।

अपनी यात्रा के पहले चरण में खान ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर खुशी हुई। आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क द्वारा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों तथा भारत और विदेशों में आगे के अवसरों पर चर्चा हुई।
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम के तौर पर पद संभालने के बाद भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का हार्दिक स्वागत है।
यह यात्रा आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में चल रहे सहयोग की समीक्षा करने, और विकास व सामुदायिक पहलों में सहयोग की संभावनाओं को तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।
ये भी पढें
बैठक के दौरान डॉ. जयशंकर ने भारत में एकेडीएन द्वारा सामाजिक विकास और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण (जैसे दिल्ली में हुमायूं के मकबरे का संग्रहालय) के क्षेत्र में किए जा रहे प्रभावशाली कार्यों की सराहना की। दोनों नेताओं के बीच भारत के साथ-साथ विदेशों में भी विकास के नए अवसरों और आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपने दिल्ली प्रवास के दौरान, प्रिंस रहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, उनका उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने का कार्यक्रम है।
इसके बाद, प्रिंस रहीम अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद की यात्रा पर जाएंगे, जहां एकेडीएन स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित कर रहा है और वहां वे इन कार्यों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय समुदाय से संवाद करेंगे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बाल विवाह की कोशिश नाकाम, पुलिस पहुंचते ही दूल्हा-बाराती हुए फरार
बिहार में फिर पुल हादसा, वैशाली में सात मजदूर घायल
शुभमन गिल के 754 रन के आगे पाकिस्तान टीम फीकी, आंकड़ा चौंकाने वाला
सात साल बाद मोदी-जिनपिंग मुलाकात, दुर्लभ खनिजों पर बन सकती है सहमति
क्या 2027 के चुनाव में अमर मणि त्रिपाठी बचा पाएंगे अपनी पुरानी साख?
