जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया पर छाया जश्न

Mumbai

Mumbai: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर अलग ही अंदाज में बर्थडे सेलिब्रेशन देखने को मिला। कई बड़े ब्रांड्स ने सिर्फ शुभकामनाएं देने के बजाय अपने-अपने ब्रांड स्टाइल में मजेदार पोस्ट और जवाबों के जरिए जियो को बधाई दी। प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के अंदाज में लौकी का जिक्र करते हुए लिखा कि लौकी तो नहीं लाए, लेकिन 10 साल की शुभकामनाएं जरूर लाए हैं। जियो ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि शुभकामनाएं स्वीकार हैं, लौकी वैकल्पिक है।

नेटफ्लिक्स ने 10 साल की दोस्ती को अपने अंदाज में याद करते हुए लिखा, “इंट्रो छोड़िए, हम एक-दूसरे को 10 साल से जानते हैं।” जियो ने इसे अपने अंदाज में ‘जुड़े रहने के 10 सीज़न’ से जोड़ दिया। वहीं वनप्लस ने खुद को जियो का ‘Plus One’ बताया। बर्थडे पार्टी में फूड डिलीवरी ब्रांड्स भी पीछे नहीं रहे। जोमैटो ने केक भेजने की बात कही तो स्विगी ने सीधे जियो से पार्टी मांग ली। जियो ने स्विगी के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “अब तो सीन ऑन है।”

ये भी पढें

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

क्रिकेट टीमों ने भी दी बधाई

जियो के 10 साल पूरे होने पर क्रिकेट टीमों ने भी खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसे “बहुत बढ़िया पारी” बताया, जिस पर जियो ने आगे की पारी को और बेहतर बनाने की बात कही। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने अंदाज में बधाई दी, जबकि पंजाब किंग्स ने इसे ‘शानदार पारी’’ बताया। राजस्थान रॉयल्स और RCB ने भी जियो के एक दशक के सफर को अपने क्रिकेटिंग अंदाज में सेलिब्रेट किया।

ये भी पढें

पारा में उधारी मांगने पर सीमेंट कारोबारी पर हमला, रॉड से पीटकर किया लहूलुहान

टेक और डिजिटल कंपनियां भी हुईं शामिल

जियो के बर्थडे सेलिब्रेशन का दायरा केवल सोशल मीडिया और कंज्यूमर ब्रांड्स तक सीमित नहीं रहा। नेटवर्किंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े सैमसंग नेटवर्क्स, सिस्को, एरिक्सन, क्वालकॉम और HFCL जैसे नामों ने भी जियो के 10 साल पूरे होने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा शाओमी, ओप्पो, वीवो और मोटोरोला जैसे स्मार्टफोन ब्रांड्स के साथ-साथ पेटीएम, फोनपे और मोबिक्विक जैसे डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म ने भी अपने अंदाज में जियो के सफर को सेलिब्रेट किया।

जियो के 10वें जन्मदिन पर हुई यह सोशल मीडिया बातचीत दिखाती है कि बड़े ब्रांड अब केवल औपचारिक बधाई संदेशों तक सीमित नहीं हैं। वे अपने ब्रांड की पहचान, भाषा और लोकप्रिय किरदारों को शामिल कर लोगों से जुड़ने की कोशिश करते हैं। यही वजह रही कि जियो का 10वां बर्थडे सोशल मीडिया पर एक सामान्य सेलिब्रेशन के बजाय ब्रांड्स की मजेदार डिजिटल महफिल बन गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बंधन बैंक ने क्रेडिट कार्ड्स के चार वैरिएंट्स किए लांच

उरई: पुलिस पर हमले के मामले में पांच दोषियों को 10-10 साल की सजा, 26,500 रुपये जुर्माना

संसदीय समिति बैठकः विदेश मंत्री का पश्चिम एशिया से रिश्ते मजबूत करने पर जोर

 

Business

बंधन बैंक ने क्रेडिट कार्ड्स के चार वैरिएंट्स किए लांच

नई पीढ़ी के ग्राहकों के लिए पूरी तरह डिजिटल और सहज आवेदन एवं कार्ड सेवा अनुभव की सुविधा Bandhan Bank Credit Card: सितंबर 2026: बंधन बैंक ने आज, मास्टरकार्ड के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो के लॉन्च की घोषणा की। यह अपने ग्राहकों को अभिनव और समावेशी वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की बैंक की […]

Read More
Agra
Business homeslider

LPG उपभोक्ताओं पर संकट, eKYC नहीं तो सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत

Agra: घरेलू LPG कनेक्शन की eKYC को लेकर आगरा के हजारों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है। जिले में करीब 85 हजार उपभोक्ताओं ने अब तक अपने गैस कनेक्शन की eKYC पूरी नहीं कराई है। इसके लिए दी गई समयसीमा सात सितंबर को समाप्त हो चुकी है। ऐसे में अब इन उपभोक्ताओं के सामने सबसे […]

Read More
New Delhi
Business

कॉपर बना नया ‘किंग’, सोना-चांदी के बाद अब तांबे की कीमतों में तूफानी तेजी

New Delhi: निवेश की दुनिया में सोना और चांदी को हमेशा से सुरक्षित और पसंदीदा धातु माना जाता रहा है। लेकिन मौजूदा समय में एक दूसरी धातु ने बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कॉपर यानी तांबा लगातार महंगा हो रहा है और इसकी कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं। बढ़ती […]

Read More