बंधन बैंक ने क्रेडिट कार्ड्स के चार वैरिएंट्स किए लांच

नई पीढ़ी के ग्राहकों के लिए पूरी तरह डिजिटल और सहज आवेदन एवं कार्ड सेवा अनुभव की सुविधा

Bandhan Bank Credit Card: सितंबर 2026: बंधन बैंक ने आज, मास्टरकार्ड के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो के लॉन्च की घोषणा की। यह अपने ग्राहकों को अभिनव और समावेशी वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की बैंक की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बंधन बैंक ने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों और खर्च करने की आदतों को ध्यान में रखते हुए चार तरह के क्रेडिट कार्ड- स्पार्क्स, इग्नाइट, फ्लेयर और ल्यूमिना पेश किए हैं।

क्रेडिट कार्ड का अनावरण बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता, मास्टरकार्ड के भारत एवं दक्षिण एशिया अध्यक्ष श्री गौतम अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजिंदर कुमार बब्बर और क्रेडिट कार्ड प्रमुख पीयूष झा सहित बंधन बैंक एवं मास्टरकार्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। नया क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो विभिन्न ग्राहक वर्गों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

स्पार्क्स: किराना और परिधान पर खर्च के लिए विशेष रिवॉर्ड, वेलकम रिवॉर्ड बोनस, घरेलू हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस, बुकमायशो के ऑफर, ईंधन अधिभार में छूट और ईएमआई पर कैशबैक जैसे लाभ।

इग्नाइट: किराना और यात्रा पर खर्च के लिए विशेष रिवॉर्ड, वेलकम और माइलस्टोन रिवॉर्ड, घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस तथा ईज़ीडाइनर के लाभ।

फ्लेयर: यात्रा पर केंद्रित इस कार्ड के साथ वेलकम बेनिफिट के रूप में अमेजन पे वाउचर, घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस, बुकमायशो और ईज़ीडाइनर के लाभ तथा गोल्फ से जुड़े विशेषाधिकार मिलेंगे।

ल्यूमिना: अंतर्राष्ट्रीय खर्च पर प्रीमियम रिवॉर्ड, वेलकम बेनिफिट के रूप में ओबेरॉय गिफ्ट वाउचर, घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय लाउंज एक्सेस, कंसीयर्ज सेवाएँ, हवाई अड्डों पर मीट-एंड-ग्रीट सेवाएँ, बुकमायशो और ईज़ीडाइनर के लाभ तथा गोल्फ से जुड़े विशेषाधिकार भी प्रदान किए जाएँगे।

लॉन्च के अवसर पर बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “क्रेडिट कार्ड का लॉन्च एक सार्वभौमिक बैंक के रूप में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मास्टरकार्ड के सहयोग से लॉन्च किया गया हमारा नया क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो डिजिटल-प्रथम भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढें

महराजगंज में कांग्रेस पार्टी का वृहद संवाद सम्मेलन आयोजित

इसमें शुरू से अंत तक एक सहज डिजिटल आवेदन प्रक्रिया और सुविधाजनक कार्ड सेवा अनुभव शामिल है।” उन्होंने कहा, “स्पार्क्स, इग्नाइट, फ्लेयर और ल्यूमिना के माध्यम से हमने उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला तैयार की है, जो जेन ज़ी और उभरते समृद्ध उपभोक्ताओं से लेकर अनुभवी यात्रियों और प्रीमियम लाइफस्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों तक, व्यापक ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करती है। ये कार्ड ग्राहकों की वित्तीय यात्रा के हर चरण में सार्थक रिवॉर्ड, सुविधा और विशेष रूप से तैयार किए गए लाभ प्रदान करते हैं।”

इस अवसर पर बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी श्री राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, “हमारे क्रेडिट कार्ड का लॉन्च बंधन बैंक के ग्राहक-केंद्रित उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभिन्न प्रकार की खर्च संबंधी जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस पोर्टफोलियो के माध्यम से हम डिजिटल सुविधा, सार्थक रिवॉर्ड और प्रासंगिक लाइफस्टाइल लाभों को एक साथ लेकर आ रहे हैं। क्रेडिट कार्ड के तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए हम अपने ग्राहकों के लिए और अधिक मूल्यवर्धन करने की दिशा में तत्पर हैं।”

इस साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, मास्टरकार्ड के भारत एवं दक्षिण एशिया अध्यक्ष गौतम अग्रवाल ने कहा, “भारत का क्रेडिट क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। डिजिटल अपनाने में वृद्धि, उपभोक्ताओं की बदलती अपेक्षाएँ और अलग-अलग प्रकार के भुगतान अनुभवों की बढ़ती माँग इसके प्रमुख कारण हैं। मास्टरकार्ड में हम सुरक्षित, सहज और अभिनव भुगतान समाधानों के माध्यम से अपने साझेदारों को इन अवसरों का लाभ उठाने में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने कहा, “यह साझेदारी बंधन बैंक की मजबूत ग्राहक पहुँच को मास्टरकार्ड के वैश्विक नेटवर्क और क्षमताओं के साथ जोड़ती है, ताकि ऐसे क्रेडिट उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें, जो आज के विविध उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप, लाभदायक और प्रासंगिक हों।” विभिन्न प्रकार की जीवनशैली और खर्च संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया बंधन बैंक का क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो रोजमर्रा की खरीदारी, यात्रा, खानपान, मनोरंजन और प्रीमियम लाइफस्टाइल से जुड़ी श्रेणियों में ग्राहकों को आकर्षक अनुभव और लाभ प्रदान करेगा।

ग्राहक क्रेडिट कार्ड के लिए सुविधाजनक तरीके से https://applycc.bandhan.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपनी नजदीकी बंधन बैंक शाखा में जा सकते हैं। बंधन बैंक वर्तमान में भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। 6,400 से अधिक बैंकिंग केंद्रों के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से बैंक 3.2 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ दे रहा है। इसके माध्यम से बैंक देशभर में गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के अपने उद्देश्य को और मजबूत कर रहा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महराजगंज में कांग्रेस पार्टी का वृहद संवाद सम्मेलन आयोजित

विदेश राज्य मंत्री का सऊदी दौराः श्रम सहयोग बढ़ाने, प्रवासी कल्याण पर जोर

सत्य निकेतन में खतरनाक बिल्डिंग कल गिराई जाएगी, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

अब सपा की ड्रेस हुई नीली, अखिलेश का बड़ा दांव

पार्थ जिंदल की पोस्ट पर केएल राहुल का बड़ा जवाब

 

 

Spread the love

One thought on “बंधन बैंक ने क्रेडिट कार्ड्स के चार वैरिएंट्स किए लांच”

Comments are closed.

Business Economy National

विश्व बैंक का अनुमान, 7.1% बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था

New Delhi: विश्व बैंक ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धि के अपने अनुमान को बढ़ा कर 7.1 प्रतिशत कर दिया और कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज बनी हुई है। विश्व बैंक का ताजा अनुमान इसी वर्ष जून के […]

Spread the love
Read More
Business

अनंत अंबानी ने शुरू की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल, 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद

ChampionsOfCare : देशभर में जरूरतमंद जानवरों की देखभाल और उनके कल्याण के लिए अनंत अंबानी ने ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल शुरू की है। वनतारा की इस मुहिम का उद्देश्य देश में पशु कल्याण के लिए काम कर रहे संगठनों को संसाधन और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है। इस पहल से अब तक 50 से अधिक […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Business

धनतेरस से पहले सोने के भाव में बड़ी गिरावट? जानें क्या है अनुमान

New Delhi:  त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने की खरीदारी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। नवरात्रि, करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में निवेशकों और आम ग्राहकों की नजर इस समय सोने की कीमतों पर बनी हुई है। फिलहाल देश में 24 कैरेट […]

Spread the love
Read More