H1N1 से ठीक होने के बाद भी रहें सावधान, दोबारा हो सकता है संक्रमण

क्यों बार-बार हो सकता है H1N1 संक्रमण?

New Delhi: देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर H1N1 संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि ज्यादातर मरीजों में लक्षण हल्के होते हैं और वे कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन एक सवाल लोगों को परेशान कर रहा है कि क्या स्वाइन फ्लू ठीक होने के बाद दोबारा भी हो सकता है?

डॉक्टरों के मुताबिक, हां, किसी व्यक्ति को स्वाइन फ्लू एक से अधिक बार हो सकता है। दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर एवं प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि के अनुसार, ऐसा नहीं है कि H1N1 संक्रमण एक बार होने के बाद व्यक्ति भविष्य में इससे पूरी तरह सुरक्षित हो जाता है।

एक बार होने के बाद दोबारा क्यों होता है स्वाइन फ्लू?

डॉ. सुभाष गिरि के मुताबिक, इंफ्लुएंजा वायरस के अलग-अलग स्ट्रेन मौजूद हैं। किसी व्यक्ति को जब एक स्ट्रेन से संक्रमण होता है तो शरीर में उस स्ट्रेन के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित हो सकती है। लेकिन भविष्य में यदि किसी दूसरे स्ट्रेन का संक्रमण हो जाए तो व्यक्ति को दोबारा फ्लू हो सकता है। इसलिए एक बार स्वाइन फ्लू से ठीक हो चुके लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए और संक्रमण से बचाव के जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए।

ये भी पढें

त्रिशूली-3A सुरंग में 10 दिन से फंसे दो कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए

H1N1 के अलावा ये स्ट्रेन भी कर सकते हैं संक्रमित

इंफ्लुएंजा वायरस के कई स्ट्रेन इंसानों को संक्रमित कर सकते हैं। इनमें H1N1, H3N2, H1N2 और H3N1 जैसे स्ट्रेन शामिल हैं। H3N1 के मामले अपेक्षाकृत कम सामने आते हैं, जबकि अन्य स्ट्रेन भी लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में दोबारा संक्रमण होने का खतरा अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों को फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

दोबारा संक्रमित होने पर कैसे दिखते हैं लक्षण?

दोबारा स्वाइन फ्लू होने पर लक्षण आमतौर पर पहले संक्रमण जैसे ही हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

  • अचानक तेज बुखार
  • ठंड लगना
  • सूखी खांसी
  • गले में खराश
  • शरीर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • अत्यधिक कमजोरी
  • ज्यादा थकान महसूस होना

अगर किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई देते हैं और उसकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो उसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कुछ मामलों में कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों में संक्रमण गंभीर रूप भी ले सकता है।

एक बार ठीक हुए हैं तो भी रहें सतर्क

स्वाइन फ्लू से एक बार ठीक होने के बाद यह मान लेना सही नहीं है कि अब संक्रमण दोबारा नहीं होगा। अलग-अलग स्ट्रेन के कारण दोबारा संक्रमण संभव है। इसलिए हाथों की साफ-सफाई, संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी और डॉक्टर की सलाह जैसे बचाव के उपायों का ध्यान रखना जरूरी है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

त्रिशूली-3A सुरंग में 10 दिन से फंसे दो कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए

जंतर-मंतर कांड पर बवाल! CJP नेताओं संग थाने पहुंचे निशु आजाद

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

लखनऊ कोर्ट में वकील से मारपीट मामले में हाईकोर्ट सख्त, अब इंटेलिजेंस करेगी जांच

देश भर में गूंज रही बुंदेलखंड के सूरदास की आवाज

 

Jaipur
Business Health

एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

न्यूट्रिलाइट आयुर्वेद के तहत नौ नए उत्पाद; दो साल में 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य स्थानीय किसानों से सोर्सिंग से तमिलनाडु उत्पादन तक, ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा 5,000 साल पुराने आयुर्वेद और 90 साल पुराने न्यूट्रिलाइट विज्ञान का मेल Jaipur: भारत की राष्ट्र-निर्माण की प्राथमिकताओं और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य से […]

Read More
Health

स्वाइन फ्लू से राहत में मददगार हैं ये जड़ी-बूटियां?

Swine Flu Ayurvedic Remedies : स्वाइन फ्लू एक सांस से जुड़ा वायरल संक्रमण है, जो इन्फ्लुएंजा A (H1N1) वायरस के कारण होता है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और थकान शामिल हैं। हालांकि, हर मरीज में बुखार होना जरूरी नहीं […]

Read More
Lifestyle

जन्माष्टमी स्पेशल पंचामृत: दही-दूध समेत इन पांच चीजों से बनाएं स्वादिष्ट पंचामृत

Janmashtami Prasad : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मथुरा-वृंदावन से लेकर द्वारका और देश-विदेश के कृष्ण मंदिरों तक जन्माष्टमी की खास तैयारियां की जाती हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के लिए तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं। कान्हा के भोग में पंजीरी और […]

Read More