जन्माष्टमी स्पेशल पंचामृत: दही-दूध समेत इन पांच चीजों से बनाएं स्वादिष्ट पंचामृत

Janmashtami Prasad : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मथुरा-वृंदावन से लेकर द्वारका और देश-विदेश के कृष्ण मंदिरों तक जन्माष्टमी की खास तैयारियां की जाती हैं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के लिए तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं। कान्हा के भोग में पंजीरी और पंचामृत का विशेष महत्व माना जाता है। पंचामृत का इस्तेमाल भगवान कृष्ण के भोग के साथ-साथ अभिषेक में भी किया जाता है। पंचामृत का अर्थ ही है—पांच अमृतों का मिश्रण। इसे मुख्य रूप से दही, दूध, शहद, घी और गंगाजल से तैयार किया जाता है।

पंचामृत में कौन सी पांच  चीजें पड़ती हैं?

दही , दूध , शहद ,घी , गंगाजल , स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चीनी या बूरा, तुलसी के पत्ते, कटे हुए मेवे और इलायची भी मिलाई जा सकती है।

पंचामृत बनाने की आसान रेसिपी

पहला स्टेप : सबसे पहले ताजा और बिना खट्टे दही को एक बड़े बर्तन में लें। इसे मथनी या चम्मच की मदद से अच्छी तरह फेंट लें। अगर पंचामृत थोड़ा पतला रखना चाहते हैं तो इसमें थोड़ी मात्रा में पानी या दूध मिला सकते हैं।

दूसरा स्टेप : अब इसमें अपनी पसंद के बारीक कटे हुए मेवे डालें। चिरौंजी और भुने हुए मखाने पंचामृत का स्वाद और बेहतर कर देते हैं।

तीसरा स्टेप : दही में स्वादानुसार पिसी हुई चीनी या बूरा मिलाएं। इसे अच्छी तरह घोल लें, ताकि मिठास पूरे पंचामृत में एकसार हो जाए।

चौथा स्टेप : अब पंचामृत की पांच मुख्य सामग्री—दूध, शहद, घी, गंगाजल और दही—को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें तुलसी के पत्ते डालें।

पांचवां स्टेप : आखिर में आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर मिला दें। इससे पंचामृत में अच्छी खुशबू और स्वाद आएगा। सर्व करते समय ऊपर से भुने हुए मखाने और मेवे भी डाल सकते हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर पंचामृत का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया जाता है। इसे पंजीरी के साथ भी प्रसाद के रूप में परोसा जाता है। कुछ लोग पंचामृत में पके हुए केले के टुकड़े भी मिलाते हैं। हालांकि, प्रसाद की सामग्री और विधि अलग-अलग परंपराओं में थोड़ी भिन्न हो सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

सोनौली बॉर्डर पर मंडलायुक्त – DIG का दौरा

मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनें सूर्यकुमार? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

श्रीकृष्ण का जन्म क्यों हुआ था? जानें जन्माष्टमी से जुड़ी धार्मिक मान्यता

जन्माष्टमी चार सितंबर को: गृहस्थ-वैष्णव दोनों रखेंगे एक ही दिन व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

 

 

Spread the love

2 thoughts on “जन्माष्टमी स्पेशल पंचामृत: दही-दूध समेत इन पांच चीजों से बनाएं स्वादिष्ट पंचामृत

Comments are closed.

Mumbai
Lifestyle

अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

Mumbai:  गिर में सुबह कुछ अलग होती है। चारों ओर शांति, दूर तक फैला हुआ जंगल और हर पल यह एहसास कि शायद अगले मोड़ पर कुछ नया देखने को मिल जाए। सासन गिर नेशनल पार्क के करीब स्थित अराइया गिर, जंगल और वन्यजीवन के अनुभव को एक आरामदायक और सुकून भरी छुट्टी के साथ […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

बिना दाल-चावल भिगोए बनाएं रूई जैसा स्पॉन्जी डोसा

Instant Set Dosa Recipe: डोसा साउथ इंडियन फूड में सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है। लेकिन घर पर पारंपरिक डोसा बनाने के लिए चावल और दाल को कई घंटे भिगोना, पीसना और बैटर को फर्मेंट करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप कम समय में स्वादिष्ट और मुलायम डोसा बनाना चाहते हैं, तो पोहा […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं Sea Buckthorn Juice, जानें इसके फायदे

Sea Buckthorn Juice : आजकल हर कोई हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहता है। इसके लिए लोग क्रीम, सीरम और कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, त्वचा की सेहत सिर्फ बाहरी देखभाल पर निर्भर नहीं करती। शरीर को अंदर से मिलने वाला पोषण भी त्वचा के स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाता […]

Spread the love
Read More