जन्माष्टमी चार सितंबर को: गृहस्थ-वैष्णव दोनों रखेंगे एक ही दिन व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami

Krishna Janmashtami: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी इस बार चार सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष गृहस्थ और वैष्णव दोनों के लिए जन्माष्टमी व्रत की तारीख एक ही बताई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर देशभर में मंदिरों और घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। भक्त दिनभर व्रत रखने के बाद मध्यरात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म के समय पूजा-अर्चना करेंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसी वजह से जन्माष्टमी की पूजा में मध्यरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा करने और उन्हें झूला झुलाने की परंपरा भी है।

ये भी पढें

श्रीकृष्ण का जन्म क्यों हुआ था? जानें जन्माष्टमी से जुड़ी धार्मिक मान्यता

रात 11:57 बजे से शुरू होगा निशिता काल

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए निशिता काल को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार पूजा का शुभ समय रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक बताया जा रहा है। इसी दौरान भक्त भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर पूजा कर सकते हैं। व्रत का पारण पाँच सितंबर की सुबह 6:01 बजे के बाद किया जा सकेगा। काशी के ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक जन्माष्टमी के दिन व्रत और पूजा के लिए मध्यरात्रि का समय विशेष फलदायी माना जाता है। भक्तों को अपनी परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार पूजा का समय भी देख लेना चाहिए।

092ef3566b39b3424ddcec09d4ec4ec1
 

 

ऐसे करें श्रीकृष्ण की पूजा

जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान करके भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लिया जाता है। घर के पूजा स्थान को साफ करके वहां लड्डू गोपाल की प्रतिमा स्थापित की जा सकती है। रात में निशिता काल के दौरान भगवान कृष्ण का पंचामृत और शुद्ध जल से अभिषेक करें।

ये भी पढें

‘राम धन’ को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना

इसके बाद भगवान को पीले वस्त्र पहनाएं और पीले फूल, तुलसी दल, चंदन और इत्र अर्पित करें। पूजा में माखन-मिश्री, मिठाई और फल का भोग लगाया जाता है। भगवान के जन्म के समय शंख और घंटी बजाकर आरती की जाती है। इसके बाद प्रसाद बांटा जाता है।

घरों और मंदिरों में सजेंगी झांकियां

जन्माष्टमी पर देशभर के कृष्ण मंदिरों में विशेष सजावट और झांकियां तैयार की जाती हैं। भगवान कृष्ण के जन्म से जुड़ी घटनाओं को झांकियों के जरिए प्रदर्शित किया जाता है। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। कुछ जगहों पर दही हांडी का आयोजन भी किया जाता है, जो कृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी परंपरा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘राम धन’ को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना

मुन्ना भैया का भौकाल फिर बरकरार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दे सकती है ‘सैयारा’ को मात

आसमान की कमान से अयोध्या की जिम्मेदारी तक

 

 

 

 

 

Spread the love

The Significance of Janmashtami
Religion

श्रीकृष्ण का जन्म क्यों हुआ था? जानें जन्माष्टमी से जुड़ी धार्मिक मान्यता

The Significance of Janmashtami: देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और मध्यरात्रि में उनके जन्म का उत्सव मनाते हैं। लेकिन क्या […]

Spread the love
Read More
Akhilesh Yadav
homeslider Uttar Pradesh

‘राम धन’ को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक और मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंदिर से जुड़े चंदे की रकम यानी ‘राम धन’ का इस बार किसी तरह से गलत इस्तेमाल नहीं […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business homeslider

महंगी चीनी से जल्द मिलेगी राहत! पाँच से आठ रुपये तक घट सकते हैं दाम

New Delhi: देश में चीनी की बढ़ती खुदरा कीमतों से परेशान आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। चीनी मिलों में कीमतों में नरमी आने के बाद अब खुदरा बाजार में भी इसका असर दिखाई देने की उम्मीद है। उद्योग संगठनों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमत […]

Spread the love
Read More