
15 से ज्यादा ऑपरेशन टले, अब शनिवार को होंगे
KGMU Lucknow : KGMU के ट्रॉमा सेंटर के पास जमीन धंसने से दीवार ढह गई, जिससे पास में लगी लिक्विड ऑक्सीजन की पाइपलाइन टूट गई। इस भयावह हादसे से शताब्दी भवन के कई वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक बंद होने से अफरा-तफरी मच गई। ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती चल रहे मरीजों को सांसें अचानक उखड़ने लगी। हादसे पैदा हुए हालात से डॉक्टर और कर्मचारी सकते में आ गए। आनन-फानन में मरीजों की हालत संभालने के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाकर आपूर्ति बहाल की गई। तब जाकर मरीजों और तीमादारों के साथ डॉक्टरों ने राहत की सांस ली।
ऑक्सीजन आपूर्ति हुई ठप
घटना बुधवार की सुबह घटित हुई। ट्रॉमा के पास जमीन धंसने से दीवार गिर गई। इससे दीवार पास लगे लिक्विड ऑक्सीजन की पाइप लाइन टूट गई। ऑक्सीजन आपूर्ति बंद होने से शताब्दी भवन के कई वार्डों में कुछ देर के लिए अफरातफरी के हालात पैदा हो गये। ऑक्सीजन सपोर्ट वाले मरीजों की हालत बिगड़ने की आशंका से डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तत्काल सक्रिय हुए। इसी दौरान दीवार गिरने और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद मरीजों को सिलेंडर के जरिये ऑक्सीजन दी गई। समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था होने से मरीजों की जान बच सकी।
15 से अधिक ऑपरेशन टले
ऑक्सीजन संकट का असर इलाज पर भी पड़ा। ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने के कारण 15 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो सके। इन मरीजों के ऑपरेशन अब शनिवार को कराने की तैयारी है। सामान्य तौर पर शनिवार को KGMU में इमरजेंसी को छोड़ बाकी ऑपरेशन थिएटर बंद रहते हैं। मरीजों के ऑपरेशन टलने से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए इस बार शनिवार को ऑपरेशन थिएटर संचालित किए जाएंगे।
ऑक्सीजन पाइपलाइन की जा रही दुरुस्त
KGMU डॉ. केके सिंह ने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त ऑक्सीजन पाइपलाइन को ठीक करने और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य करने के बाद ही ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मरीजों के टले ऑपरेशन शनिवार को कराकर बैकलॉग खत्म करने की तैयारी है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढें
भारत-नेपाल सीमा पर 55 बोरी यूरिया खाद लावारिस हालत में बरामद
जन्माष्टमी स्पेशल पंचामृत: दही-दूध समेत इन पांच चीजों से बनाएं स्वादिष्ट पंचामृत
सोनौली बॉर्डर पर मंडलायुक्त – DIG का दौरा
मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनें सूर्यकुमार? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान


One thought on “KGMU में गिरी दीवार, ऑक्सीजन सप्लाई ठप होने से अफरा-तफरी”
Comments are closed.