
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: गोरखपुर मंडल के मंडलायुक्त इन्द्र विक्रम सिंह, गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने गुरुवार को भारत-नेपाल के महत्वपूर्ण सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ये भी पढें
मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनें सूर्यकुमार? पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसएसबी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सीमा पर सतर्कता और बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। महराजगंज जनपद के भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने सर्वप्रथम नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के मुड़िला स्थित बहुउद्देशीय हब का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां परियोजना की प्रगति के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई। मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि बहुउद्देशीय हब के माध्यम से प्रदेश की सीमा पर आने वाले आम जनमानस, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सीमावर्ती क्षेत्र में पर्यटन एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर में सुधार तथा चतुर्दिक विकास को गति मिलेगी। इसके बाद अधिकारियों ने थाना सोनौली स्थित इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ये भी पढें
भ्रमण के अगले चरण में अधिकारियों ने थाना नौतनवां क्षेत्र में निर्माणाधीन फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति एवं आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण से सीमा सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को लेकर संबंधित विभागों में सक्रियता बढ़ी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा कराया जाएगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
श्रीकृष्ण का जन्म क्यों हुआ था? जानें जन्माष्टमी से जुड़ी धार्मिक मान्यता
जन्माष्टमी चार सितंबर को: गृहस्थ-वैष्णव दोनों रखेंगे एक ही दिन व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
‘राम धन’ को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, राम मंदिर ट्रस्ट पर साधा निशाना


4 thoughts on “सोनौली बॉर्डर पर मंडलायुक्त – DIG का दौरा”
Comments are closed.