अमरमणि त्रिपाठी की सियासी वापसी का ऐलान, किया ये बड़ा दावा

Maharajganj

फरेंदा से खुद लड़ेंगे चुनाव; अमन मणि को नौतनवा से उतारने की तैयारी

गिरीश पाण्डेय

Maharajganj: मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के कारण मुख्य राजनीति से बाहर हुए पूर्व मंत्री और पूर्वी उत्तर प्रदेश के धाकड़ नेता अमरमणि त्रिपाठी एक बार फिर से मेन स्ट्रीम में लौट रहे हैं। उनके आने से पूर्वांचल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और चर्चित ब्राह्मण चेहरे अमरमणि त्रिपाठी ने सक्रिय राजनीति में सार्वजनिक तौर पर वापसी का ऐलान कर दिया है।

पूर्व मंत्री ने दो टूक लहजे में कहा कि वह खुद फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे अमन मणि त्रिपाठी नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे। त्रिपाठी के इस ऐलान के बाद पूर्वांचल की सियासत में राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखने के बाद उनकी चुनावी मैदान में वापसी को कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

ये भी पढें

नेपाल की त्रासदीः प्रकृति का कहर नहीं, भू-अभियांत्रिकी का प्रयोग?

दो सीटों के ऐलान से बढ़ी सियासी हलचल

अमरमणि त्रिपाठी ने जिस तरह अपने और बेटे के लिए अलग-अलग विधानसभा सीटों का ऐलान किया है, उससे साफ है कि उनकी नजर सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है। फरेंदा और नौतनवा दोनों सीटें महराजगंज जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। अमन मणि त्रिपाठी पहले भी नौतनवा से विधायक रह चुके हैं। ऐसे में पिता-पुत्र की संभावित चुनावी सक्रियता आने वाले विधानसभा चुनाव में इस इलाके की राजनीति को दिलचस्प बना सकती है।

ये भी पढें

दिलकुशा क्रॉसिंग पर बनेगा चार लेन का ROB, आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू

ब्राह्मण सियासत में नए दावेदारों के लिए चुनौती?

अमरमणि त्रिपाठी की वापसी का एक बड़ा राजनीतिक असर ब्राह्मण वोटों और नेतृत्व की राजनीति पर पड़ सकता है। पूर्वांचल में ब्राह्मण राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे कई नए चेहरे सक्रिय हैं। ऐसे में अमरमणि जैसे पुराने और चर्चित राजनीतिक चेहरे की वापसी उनके लिए चुनौती बन सकती है। अमरमणि की राजनीतिक पहचान लंबे समय से पूर्वांचल में प्रभावशाली ब्राह्मण चेहरे के तौर पर रही है। यही वजह है कि उनकी सक्रियता को सिर्फ दो विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी के तौर पर नहीं, बल्कि व्यापक राजनीतिक प्रभाव की संभावित कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

क्या पूर्वांचल में फिर मजबूत होगा अमरमणि का प्रभाव?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि अमरमणि त्रिपाठी की राजनीतिक वापसी फरेंदा और नौतनवा तक सीमित रहेगी या पूर्वांचल के दूसरे इलाकों में भी उनका सियासी नेटवर्क फिर सक्रिय होगा। आने वाले समय में यह भी देखने वाली बात होगी कि वह किस राजनीतिक दल या मंच के साथ चुनावी मैदान में उतरते हैं और क्या उनकी सक्रियता किसी बड़े राजनीतिक गठजोड़ का हिस्सा बनती है। फिलहाल अमरमणि के ऐलान ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि पूर्वांचल की सियासत में एक पुराना नाम फिर से दस्तक दे चुका है। अब इस दस्तक का असर कितना बड़ा होगा, यह आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरणों से तय होगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

JPNIC विवाद पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, LDA की रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल

झारखंड के चार जिलों में येलो अलर्ट, बेतहाशा बारिश, वज्रपात, तेज हवा और नदियों में उफान का खतरा

शिमरोन हेटमायर ने मचाया तूफान, 40 गेंदों में ठोका तूफानी शतक; चौके-छक्कों की बरसात

 

 

 

Spread the love

One thought on “अमरमणि त्रिपाठी की सियासी वापसी का ऐलान, किया ये बड़ा दावा”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Today’s Horoscope मेष : व्यावसायिक संदर्भ में अपने आप को साबित करने के लिए आज आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है। वरिष्ठों को खुश करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस अवधि के दौरान कड़ी मेहनत और विनम्र स्वभाव ही सफलता की कुंजी है। सुनिश्चित करें कि कोई आपका विरोध न कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

रहीमाबाद: सरेराह महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

एक लुटेरा गिरफ्तार, एक साथ तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, महिला का लूटा गया बैग व पांच हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : रहीमाबाद पुलिस ने महिलाओं से सरेराह लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा कर एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

BBD: अध्यापक के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी

नकदी व जेवरात बटोर ले गए बेखौफ चोर, पुलिस सक्रियता की खुली पोल BBD चौकी क्षेत्र के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ के BBD पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े सिल्वर लाइन अपार्टमेंट ए में दिनदहाड़े धावा […]

Spread the love
Read More