अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

Mumbai

Mumbai:  गिर में सुबह कुछ अलग होती है। चारों ओर शांति, दूर तक फैला हुआ जंगल और हर पल यह एहसास कि शायद अगले मोड़ पर कुछ नया देखने को मिल जाए। सासन गिर नेशनल पार्क के करीब स्थित अराइया गिर, जंगल और वन्यजीवन के अनुभव को एक आरामदायक और सुकून भरी छुट्टी के साथ जोड़ता है।

प्रॉपर्टी में कुल 48 विला हैं, जिन्हें लेक विला, फॉरेस्ट विला और प्राइवेट प्लंज पूल वाले फॉरेस्ट विला में बांटा गया है। सभी विला काफी खुले और आरामदायक हैं और इनमें प्राइवेट सिट-आउट हैं, जहां बैठकर आसपास के प्राकृतिक माहौल का आनंद लिया जा सकता है। फॉरेस्ट विला विद प्लंज पूल उन मेहमानों के लिए खास तौर पर अच्छा विकल्प है जो अपने ठहरने के दौरान थोड़ी ज्यादा प्राइवेसी चाहते हैं, वहीं लेक विला पानी के आसपास एक शांत और खूबसूरत अनुभव देते हैं। गिर आने की सबसे बड़ी वजहों में से एक है यहां का वन्यजीवन और खासतौर पर एशियाई शेर।

ये भी पढें

झांसी में शिवानी की हत्या, पति यश फरार

अराइया गिर से मेहमान गिर नेशनल पार्क में सफारी के लिए जा सकते हैं। लेकिन यहां का अनुभव सिर्फ सफारी तक सीमित नहीं है। प्रॉपर्टी के आसपास नेचर वॉक, हिरेनेश्वर नदी के किनारे वॉक और बर्डवॉचिंग जैसे अनुभव भी किए जा सकते हैं। यानी हर दिन जंगल में सफारी पर जाना जरूरी नहीं कभी-कभी प्रकृति के बीच धीरे-धीरे चलना भी उतना ही अच्छा अनुभव हो सकता है। जो मेहमान प्रॉपर्टी में ही समय बिताना चाहते हैं, उनके लिए भी काफी कुछ है। सुबह पूल के पास आराम से बिताई जा सकती है, उसके बाद योग या लंच का आनंद लिया जा सकता है। दोपहर को अपने विला में आराम करना या आसपास के माहौल को महसूस करना भी छुट्टी का हिस्सा बन सकता है। परिवारों के लिए किड्स प्लेरूम और गेमिंग एरिया है, जबकि फिटनेस पसंद करने वाले मेहमान जिम या योग सेशन का हिस्सा बन सकते हैं।

यहां का खाना भी पूरे अनुभव का एक अहम हिस्सा है। डाइनिंग रूम में इंडियन और इंटरनेशनल व्यंजनों के विकल्प मिलता है, जबकि प्रॉपर्टी के खुले हिस्सों में खास तौर पर आउटडोर डाइनिंग का अनुभव लिया जा सकता है। शाम को बोनफायर के आसपास बैठना, स्थानीय संगीतकारों की परफॉर्मेंस सुनना या कल्चरल परफॉर्मेंस और फायर डांस का आनंद लेना दिन को एक खूबसूरत अंदाज़ में खत्म करता है।अगर मेहमान गिर से थोड़ा आगे घूमना चाहें, तो आसपास कई जगहें हैं जिन्हें ट्रिप में शामिल किया जा सकता है। ऐतिहासिक जूनागढ़, सोमनाथ मंदिर या समुद्र के किनारे बसे दीव की यात्रा को लंबे स्टे का हिस्सा बनाया जा सकता है। इस तरह अराइया गिर सिर्फ नेशनल पार्क घूमने की जगह नहीं, बल्कि गुजरात के इस हिस्से को थोड़ा और करीब से जानने का एक बेस भी बन जाता है।

ये भी पढें

अमरमणि त्रिपाठी की सियासी वापसी का ऐलान, किया ये बड़ा दावा

आखिर में, अराइया गिर की खासियत शायद यही है कि यहां हर चीज़ को धीरे-धीरे किया जा सकता है। सुबह जंगल सफारी से शुरू हो सकती है, लेकिन पूरा दिन सिर्फ उसी के नाम नहीं होता। लंबे लंच, शांत दोपहरें, प्रकृति के बीच वॉक, खुले आसमान के नीचे शामें और कुछ समय बिना किसी जल्दबाजी के बिताना भी इस छुट्टी का हिस्सा है। जो लोग गिर को करीब से देखना चाहते हैं, लेकिन अपनी छुट्टी में आराम और सुकून से समझौता नहीं करना चाहते, उनके लिए अराइया गिर वन्यजीवन, प्रकृति और आराम तीनों को एक साथ अनुभव करने का मौका देता है। यहां सफारी में शेर देखना यादगार हो सकता है, लेकिन इस यात्रा की खूबसूरती जंगल के बाहर बिताए गए उन शांत पलों में भी है।

अराइया होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के बारे में

अराइया होटल्स एंड रिसॉर्ट्स भारत का एक conscious hospitality collection है, जिसमें ऐसे बुटीक होटल और रिसॉर्ट्स शामिल हैं, जहां ठहरना सिर्फ एक अनुभव नहीं, बल्कि आसपास के समुदायों, प्राकृतिक परिवेश और मेहमानों के सुकून में भी योगदान देने का माध्यम है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अमरमणि त्रिपाठी की सियासी वापसी का ऐलान, किया ये बड़ा दावा

नेपाल की त्रासदीः प्रकृति का कहर नहीं, भू-अभियांत्रिकी का प्रयोग?

JPNIC विवाद पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, LDA की रिपोर्ट पर भी उठाए सवाल

 

 


 

Spread the love

2 thoughts on “अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी”

Comments are closed.

Lifestyle

इमोशनल चीटिंग क्या है? पार्टनर की इन पांच हरकतों को न करें नजरअंदाज

Emotional cheating: रिलेशनशिप में भरोसा, प्यार और एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई बार रिश्ते में रहते हुए भी कोई व्यक्ति किसी तीसरे इंसान के साथ भावनात्मक रूप से करीब आने लगता है। इसे इमोशनल चीटिंग (Emotional Cheating) कहा जाता है। इसमें शारीरिक संबंध होना जरूरी नहीं है, लेकिन जब […]

Spread the love
Read More
Lifestyle Religion

चरण स्पर्श करने देने के पहले सौ बार सोचिए

Lucknow: पुराने समय से ही परंपरा चली आ रही है कि जब भी हम किसी विद्वान व्यक्ति या उम्र में बड़े व्यक्ति से मिलते हैं तो उनके पैर छूते हैं। इस परंपरा को मान-सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। ये बात तो सभी जानते हैं कि बड़ों के पैर छूना चाहिए, लेकिन जब कोई […]

Spread the love
Read More
Lifestyle

छोटे से गमले में उगाएं खूबसूरत हरसिंगार, जानें परिजात का पौधा लगाने का तरीका

Parijat plant: अक्टूबर का महीना आते ही हरसिंगार यानी परिजात के फूलों की खूबसूरती और खुशबू लोगों का ध्यान खींचने लगती है। सफेद रंग की पंखुड़ियों और नारंगी डंडी वाले ये फूल देखने में बेहद आकर्षक होते हैं। हरसिंगार को घर के गार्डन के साथ-साथ गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है। अगर […]

Spread the love
Read More