प्याज ने फिर रुलाया! 62 रुपये किलो पहुंचा भाव, दूध-चीनी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगाई की मार

Inflation News

Inflation News: महंगाई का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर साफ दिखाई देने लगा है। रसोई का बजट पहले ही दूध और चीनी की बढ़ती कीमतों से बिगड़ा हुआ था, वहीं अब प्याज के दाम में तेजी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ाया है।

प्याज की कीमत पहुंची 62 रुपये किलो

कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 31 अगस्त को दिल्ली में प्याज का खुदरा भाव करीब 62 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। पिछले साल इसी अवधि में प्याज करीब 33 रुपये किलो बिक रहा था। यानी एक साल में प्याज की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है।

प्याज की कीमत बढ़ने का सीधा असर घर के मासिक बजट पर पड़ता है। खासकर त्योहारों के सीजन में सब्जियों और खाने-पीने की दूसरी चीजों के महंगे होने से परिवारों के खर्च में और इजाफा हो सकता है। पिछले महीने देश की मंडियों में प्याज का औसत भाव करीब 35 रुपये प्रति किलो बताया गया था।

दूध के दाम में भी बढ़ोतरी

मुंबई में दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, थोक बाजार में दूध का मौजूदा भाव करीब 93 रुपये प्रति लीटर है, जो एक सितंबर से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकता है। दूध के दाम में यह बढ़ोतरी करीब नौ रुपये प्रति लीटर की है। दूध उत्पादकों और कारोबारियों की ओर से बढ़ती लागत को इसकी प्रमुख वजह बताया गया है। हरा चारा, चूनी और पशुओं के रखरखाव से जुड़े खर्च बढ़ने के कारण दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

ये भी पढें

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

चीनी ने भी बढ़ाई परेशानी

चीनी की कीमतों में तेजी ने भी लोगों का घरेलू बजट प्रभावित किया है। दिल्ली में चीनी का भाव करीब 62 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है, जबकि एक साल पहले यह लगभग 45 रुपये किलो था। कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने घरेलू बाजार में आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से ड्यूटी-फ्री चीनी आयात की अनुमति दी है। इसके अलावा सरसों के तेल की कीमत भी खुदरा बाजार में 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार बताई जा रही है। ऐसे में रसोई में इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी वस्तुओं के महंगे होने से घरेलू खर्च बढ़ गया है।

पेट्रोल-डीजल और LPG ने भी बढ़ाया खर्च

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी आम लोगों की जेब पर पड़ा है। पेट्रोल और डीजल के दाम में मई के दौरान कई बार बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद घरेलू स्तर पर दोनों ईंधनों की कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा बताया गया। वहीं, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भी इस साल बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का भाव करीब 942 रुपये तक पहुंच गया है। दूसरी ओर, कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है और दिल्ली में इसका भाव करीब 2738 रुपये के स्तर पर बताया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एक सितंबर से बदलेंगे ये नियम, LPG से कार तक पड़ेगा असर

हैदराबाद के सात नामी रेस्टोरेंट पर TG SAFE की कार्रवाई, एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिलने से मचा हड़कंप

रजत दलाल ने थार से हटाई कार, 45 मिनट तक किया था इंतजार

दिल्ली में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति की तलाश जारी

 

 

 

New Delhi
homeslider National Politics

लद्दाख में 3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, लोगों के जीवन को बेहतर बनाना और विकास कार्यों को गति देना है। परियोजनाओं के तहत परिवहन, बिजली, […]

Read More
World Food Day 2026
homeslider International

खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर फोकस

World Food Day 2026: विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भुखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही यह दिन या दिलाता है कि भोजन केवल जीवन की जरूरत नहीं, […]

Read More
Peshawar
homeslider International

पेशावर स्कूल हादसा: छत गिरने से 21 बच्चों की मौत, 40 घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक निजी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 21 बच्चों की मौत होने की खबर है, जबकि 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर […]

Read More