झारखंड में मांस बेचने के लिए अब NOC अनिवार्य

मंत्रिपरिषद ने झारखंड म्युनिसिपल रेगुलेशन-2026 को दी मंजूरी

Jharkhand Municipal Regulation 2026 : झारखंड के शहरी इलाकों में मांस और मीट उत्पादों का कारोबार करने वालों के लिए अब नियम और सख्त होने जा रहे हैं। राज्य मंत्रिपरिषद ने ‘झारखंड म्युनिसिपल रेगुलेशन फॉर इश्यू ऑफ नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट फॉर फूड बिजनेस ऑपरेटर्स एंगेज्ड इन मैन्युफैक्चर, प्रोसेसिंग, स्टोरिंग एंड सेलिंग ऑफ मीट एंड मीट प्रोडक्ट्स, 2026’ को मंजूरी दे दी है। इसके तहत नगर निकाय क्षेत्रों में मीट कारोबार के लिए एनओसी और ट्रेड लाइसेंस जरूरी होगा।

नए प्रावधान नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में लागू होंगे। मांस, मछली, मुर्गा और अन्य मीट उत्पादों का कारोबार शुरू करने या जारी रखने से पहले संबंधित नगर निकाय से आवश्यक अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही दुकानदारों और वधशाला संचालकों के पास वैध FSSAI लाइसेंस होना भी जरूरी होगा।

ऑनलाइन किया जा सकेगा आवेदन

मीट कारोबार के लिए ट्रेड लाइसेंस और संबंधित अनुमति की प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। कारोबारी राज्य शहरी विकास अभिकरण यानी SUDA के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इसका उद्देश्य मीट कारोबार को अधिक व्यवस्थित करने के साथ-साथ स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों को बेहतर तरीके से लागू करना है।

खुले में मांस बेचने पर रोक

नए नियमों में खुले में मांस रखने और बेचने पर भी रोक रहेगी। दुकानदारों को मांस को शीशे के काउंटर में या उचित तरीके से ढककर रखना होगा, ताकि धूल, गंदगी और संक्रमण से बचाव हो सके।

इसके अलावा मीट कारोबार से निकलने वाले कचरे के लिए उचित कंटेनर रखना और उसका नियमित एवं निर्धारित तरीके से निस्तारण करना भी जरूरी होगा।

नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई

बिना आवश्यक NOC, ट्रेड लाइसेंस या FSSAI लाइसेंस के कारोबार करने वालों के खिलाफ नगर निकाय कार्रवाई कर सकते हैं। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दुकान बंद कराने, सामान जब्त करने और अन्य नियमानुसार कार्रवाई का प्रावधान बताया गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप

सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

नेपाल में बाढ़ के बीच नई आफत, 72 घंटे में टूट सकती है बैरियर झील

‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले अली-दिव्येंदु की दावत

BBD: रक्षा बंधन से पहले उठ गई भाई की अर्थी

कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक लौटे पुराने चेहरे, नए सितारों की भी एंट्री

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “झारखंड में मांस बेचने के लिए अब NOC अनिवार्य”

Comments are closed.

Ranchi
homeslider Jharkhand

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन

नया लुक ब्यूरो Ranchi: अभी-अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने दी है। उनके निधन से सोरेन परिवार में शोक का माहौल है. रूपी सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे […]

Spread the love
Read More
Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More