‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले अली-दिव्येंदु की दावत

mirzapur the movie  : ‘मिर्जापुर’ की दुनिया अब ओटीटी से निकलकर बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच फिल्म के सितारे अली फजल और दिव्येंदु रिलीज से पहले एक खास दावत के जरिए जश्न मनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अली फजल और दिव्येंदु 27 अगस्त की शाम मुंबई के बांद्रा में एक प्राइवेट डिनर होस्ट कर रहे हैं। इस खास गेट-टुगेदर में दोनों के परिवार, करीबी दोस्त और ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी से जुड़े कलाकार शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह पार्टी ग्लैमरस इवेंट से ज्यादा एक इंटिमेट और फैमिली गेट-टुगेदर होगी, जहां सितारे साथ बैठकर अच्छा वक्त बिताएंगे और फिल्म की रिलीज का जश्न मनाएंगे।

ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ सकते हैं अली-दिव्येंदु

इस दावत की एक और खास बात दोनों कलाकारों का लुक होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अली फजल और दिव्येंदु ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ सकते हैं। ऐसे में फैंस की नजर इस खास शाम की तस्वीरों और वीडियो पर भी रहेगी।

बड़े पर्दे पर लौटेगा ‘मिर्जापुर’ का भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का पहला सिनेमाई रूपांतरण है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे। दिव्येंदु की वापसी खास तौर पर चर्चा में है, क्योंकि वह एक बार फिर मुन्ना त्रिपाठी यानी मुन्ना भैया के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया के एक अनकहे अध्याय को बड़े पर्दे पर लेकर आएगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं।

 चार सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ चार सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में रिलीज से ठीक पहले अली फजल और दिव्येंदु की यह खास दावत ‘मिर्जापुर’ परिवार के लिए यादगार शाम बनने वाली है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सिर्फ तीन  घंटे 51 मिनट का शुभ मुहूर्त

BBD: रक्षा बंधन से पहले उठ गई भाई की अर्थी

कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक लौटे पुराने चेहरे, नए सितारों की भी एंट्री

बाढ़ से घिरे नेपाल को भारत की मदद, जयशंकर ने की समीक्षा

 

 

Spread the love

One thought on “‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले अली-दिव्येंदु की दावत”

Comments are closed.

Mumbai
Entertainment homeslider

‘रामायणम्’ से राजा दशरथ और भगवान राम के नए पोस्टर्स रिलीज, भावुक हुए फैंस

Mumbai: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के मेकर्स ने अब राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल और भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर के नए पोस्टर्स जारी किए हैं। इन पोस्टर्स में पिता और पुत्र के भावनात्मक रिश्ते […]

Spread the love
Read More
Patekar death case
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

Patekar death case: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद गोवा पुलिस की ओर से मेडिको-लीगल मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान की जांच करेगी। हालांकि, इस खबर […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More