नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता

Maharajganj

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj: नेपाल के रसुआ जिले के सीमावर्ती तिमुरे क्षेत्र में तिब्बत की ओर से अचानक अत्यधिक जल प्रवाह आने के कारण भोटे कोशी नदी में आकस्मिक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना के बाद महाराजगंज जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। तिमुरे बाजार और आसपास के नदी तटीय क्षेत्रों में नुकसान की प्रारंभिक सूचना को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे नेपाल के रसुआ जिले के तिमुरे क्षेत्र में अचानक अत्यधिक जल प्रवाह आने से भोटे कोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया। भोटे कोशी-त्रिशूली नदी तंत्र के माध्यम से इसके निचले क्षेत्रों में प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए महाराजगंज में गंडक नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

ये भी पढें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 12 की मौत, 50 से अधिक लापता

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर संबंधित तहसीलों, राजस्व विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नदी तटीय और निचले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ ही आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने की तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

WhatsApp Image 2026 08 26 at 3.50.06 PM

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाएं। जलस्तर बढ़ने अथवा प्रशासन की चेतावनी जारी होने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं। बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न देने तथा केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है। स्थिति पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

आपात स्थिति में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (डीईओसी), महाराजगंज से संपर्क किया जा सकता है।
आपदा हेल्पलाइन 1077 के अलावा 05523-222162, 9628819145 और 9621333537 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘धुरंधर 2’ से टक्कर होती तो ‘टॉक्सिक’ का क्या होता? यश की फिल्म पर यूजर्स ने कसा तंज

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही, बिहार पर भी मंडरा रहा खतरा?

मानव सुतार ने मचाया धमाल, ICC टेस्ट रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

 

 

Spread the love

One thought on “नेपाल के रसुआ जिले में बाढ़ से हुई भीषण तबाही को देखते हुए महराजगंज में बढ़ाई गई सतर्कता”

Comments are closed.

International Weather

नेपाल में बाढ़: नागढुंगा और भीमढुंगा नाका से निकलने वाले वाहनों को काठमांडू में रोका गया

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu:  चीन की ओर से आई भीषण बाढ़ के भोटेकोशी होते हुए त्रिशूली नदी की ओर बढ़ने से नेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। संभावित जोखिम को देखते हुए काठमांडू से धादिङ, रसुवा और चितवन की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। उपत्यका ट्रैफिक […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh Weather

बारावफात और रक्षाबंधन को लेकर परतावल बाजार में DM-SP ने किया फ्लैग मार्च

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: बारावफात, रक्षा-बंधन एवं आगामी पर्वों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने परतावल बाजार में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Weather

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, 14 उड़ानें डायवर्ट; जलभराव और जाम से लोग बेहाल

New Delhi: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जबकि प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण दफ्तर, कोर्ट और एयरपोर्ट जाने […]

Spread the love
Read More