‘संस्कृति कपड़ों से नहीं, दिल में होती है’, कंगना के टिप्पणी पर कृति सेनन ने दिया जवाब

 Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस के बीच अब खुलकर सामने आई हैं। रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज हुए इस विज्ञापन में कृति के आउटफिट को लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे। बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए कृति के पहनावे पर आपत्ति जताई थी। अब कृति ने बिना किसी का नाम लिए अपनी बात रखी है।

कृति सेनन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों की खूबसूरती केवल पहनावे से तय नहीं होती, बल्कि उससे जुड़ी भावनाओं और परंपराओं के प्रति सोच ज्यादा मायने रखती है। कृति ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के बीच प्यार, भरोसे और एक-दूसरे की सुरक्षा के वादे से जुड़ा त्योहार बताया।

ये भी पढें

विजय गोयल के बयान से दिल्ली BJP में हलचल, अफसरों की कार्यशैली पर बरसे

कृति ने अपनी बात रखते हुए अपने परिवार की परंपरा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वह और उनकी बहन एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और दोनों का मानना है कि वे एक-दूसरे की रक्षा करने में सक्षम हैं। उन्होंने परिवार के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हुए अपने पालतू डॉग्स को भी परिवार का हिस्सा बताया।

कृति की पोस्ट का सबसे अहम हिस्सा महिलाओं के पहनावे को लेकर था। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं को यह बताना कब बंद किया जाएगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए। उनका कहना था कि समय के साथ फैशन और एथनिक पहनावे में काफी बदलाव आया है, लेकिन किसी महिला के अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों के आधार पर नहीं परखा जाना चाहिए। कृति ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि संस्कृति और परंपराएं व्यक्ति की सोच और भावनाओं से जुड़ी होती हैं। उनके मुताबिक, किसी महिला के पहनावे या कपड़ों की नेकलाइन को उसकी सांस्कृतिक समझ और सम्मान का पैमाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

ये भी पढें

कनाडा का पलटवार कितना भारी पड़ेगा? ट्रंप की टैरिफ नीति के खिलाफ जवाबी रणनीति तैयार

कंगना रनौत ने क्या कहा था?

दरअसल, कृति के रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। कंगना ने सवाल उठाया था कि जब महिलाओं के पास कई तरह के कपड़े पहनने के विकल्प मौजूद हैं, तो त्योहार के मौके पर भाई को राखी बांधते समय ऐसा पहनावा क्यों चुना जाए, जिसे वह उचित नहीं मानतीं। कंगना ने विज्ञापन के कॉन्सेप्ट को भी लेकर सवाल उठाए थे और इसे असहज करने वाला बताया था। उनके कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर कृति के समर्थन और विरोध में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

अब कृति की प्रतिक्रिया के बाद यह बहस एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों अभिनेत्रियों के विचारों को लेकर अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, कृति ने अपनी प्रतिक्रिया में कंगना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या किसी त्योहार से जुड़े विज्ञापन या महिला के पहनावे को उसकी संस्कृति और परंपरा का पैमाना माना जाना चाहिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

विजय गोयल के बयान से दिल्ली BJP में हलचल, अफसरों की कार्यशैली पर बरसे

वैश्विक उथल-पुथल के बीच अडिग भारत-रूस दोस्ती, रणनीतिक संबंध और मजबूत

मीठे ड्रिंक्स और चिप्स पर चेतावनी लेबल का मुद्दा गरमाया, फूड कंपनियों के विरोध से बढ़ी बहस

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, श्रीलंका के गिरे सात विकेट

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “‘संस्कृति कपड़ों से नहीं, दिल में होती है’, कंगना के टिप्पणी पर कृति सेनन ने दिया जवाब”

Comments are closed.

Patekar death case
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन मामले में पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज?

Patekar death case: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से जुड़ी खबर सामने आने के बाद गोवा पुलिस की ओर से मेडिको-लीगल मामला दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान की जांच करेगी। हालांकि, इस खबर […]

Spread the love
Read More
Chaar Yaar release date
Entertainment homeslider

‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान, दोस्ती और क्राइम की कहानी आएगी सामने

Chaar Yaar release date: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी हिंदी ओरिजिनल सीरीज ‘चार यार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर में स्ट्रीम होगी। दोस्ती, सपनों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी में दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और रोमांच देखने […]

Spread the love
Read More
Entertainment

नाना पाटेकर: बेबाक आवाज का अंत, किरदारों में हमेशा जिंदा रहेंगे

Lucknow: भारतीय सिनेमा के फलक पर कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जो सिर्फ कैमरे के सामने अभिनय नहीं करते, बल्कि अपनी मौजूदगी से पूरे समाज के भीतर सुलग रहे सवालों को आवाज देते हैं। आठ अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला स्थित अपने फ्लैट में 75 वर्ष की आयु में जब नाना पाटेकर […]

Spread the love
Read More