पंजाब में कांग्रेस की बस यात्रा की तैयारी, राहुल गांधी भी होंगे शामिल

पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्टिव

Punjab Election 2027:  विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य कांग्रेस में गुटबाजी और अंतर्कलह की चर्चाओं के बीच पार्टी ने पूरे पंजाब में बस यात्रा निकालने का फैसला किया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। बैठक के बाद बघेल ने बताया कि यह मुलाकात पंजाब में प्रस्तावित बस यात्रा की प्लानिंग को लेकर हुई।

राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद क्या बोले बघेल?

भूपेश बघेल ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ उनकी बैठक पंजाब में बस यात्रा की योजना को लेकर हुई। दोनों नेताओं ने उन्हें यात्रा की विस्तृत प्लानिंग तैयार करने के लिए करीब एक सप्ताह का समय दिया है। बघेल के मुताबिक, वह एक सप्ताह के भीतर यात्रा का पूरा शेड्यूल तैयार कर हाईकमान के सामने रखेंगे। इसके बाद यात्रा की तारीख और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटा कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि पूरे पंजाब को कवर करने वाला बड़ा दौरा होगा। ऐसे में इसकी तैयारी में समय लगेगा।

हर जिले में होगी रायशुमारी

बस यात्रा को लेकर बघेल ने कहा कि कार्यक्रम तय करने से पहले पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से राय ली जाएगी। जिलाध्यक्षों से बातचीत की जाएगी और इसके बाद उनकी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंपी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि बस यात्रा इसी सप्ताह शुरू होने की संभावना नहीं है। पहले संगठन के स्तर पर पूरी तैयारी की जाएगी और उसके बाद कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस की कोशिश है कि इस यात्रा के जरिए पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाए और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत किया जाए।

ये भी पढें

दिन में इंडिकेटर नहीं जलाया तो कटेगा चालान, यूपी में ट्रैफिक पुलिस सख्त

बस यात्रा में शामिल होंगे सभी बड़े नेता

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों के बीच जब भूपेश बघेल से पूछा गया कि क्या सभी गुटों के नेता बस यात्रा में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा कि यात्रा में सभी नेताओं को शामिल किया जाएगा। बघेल ने बताया कि राहुल गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी की कोशिश है कि कांग्रेस के अन्य राष्ट्रीय नेता भी अलग-अलग चरणों में यात्रा का हिस्सा बनें। पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर बघेल ने कहा कि “सब कुछ ठीक है।” उनके इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही खींचतान की खबरों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भी हुई चर्चा?

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुई बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। दावा किया जा रहा है कि भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस में चल रहे मतभेदों और संगठन की स्थिति से जुड़ी रिपोर्ट हाईकमान के सामने रखी। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती चुनाव से पहले संगठन में एकजुटता बनाए रखने की है। ऐसे में बस यात्रा को नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अकाली दल-BJP गठबंधन की खबरों पर भी बोले बघेल

भूपेश बघेल ने पंजाब की सियासत में BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि BJP और अकाली दल के गठबंधन की खबरें इसलिए सामने आ रही हैं क्योंकि कांग्रेस पंजाब में मजबूत हो रही है। बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस की बढ़ती ताकत के कारण ही राज्य में दूसरे राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा तेज हुई है।

2027 के लिए कांग्रेस की बड़ी तैयारी

पंजाब में 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी अब चुनाव से काफी पहले संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। बस यात्रा के जरिए कांग्रेस जहां पूरे राज्य में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करेगी, वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत राष्ट्रीय नेताओं की भागीदारी से कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने की कोशिश होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिन में इंडिकेटर नहीं जलाया तो कटेगा चालान, यूपी में ट्रैफिक पुलिस सख्त

प्याज के दाम ने बढ़ाई टेंशन, सरकार बोली- कमी नहीं, जल्द बढ़ेगी सप्लाई

साझा विरासतः नेपाल में भूकंप के बाद भारत ने संवारीं 30 ऐतिहासिक धरोहरें

डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का बड़ा बयान, IMPPA से कहा- ‘यह हमारा मामला है’

स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खर्च होंगे 12,500 करोड़

 

Spread the love

One thought on “पंजाब में कांग्रेस की बस यात्रा की तैयारी, राहुल गांधी भी होंगे शामिल”

Comments are closed.

Delhi Education Politics

दिल्ली में फिर होगा CJP का प्रदर्शन, इंडिया गेट से निकलेगा युवा मार्च

इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा मार्च CJP Protest: दिल्ली में एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन करने की तैयारी में है। पार्टी ने 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। CJP […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला, ₹100 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की होगी क्वालिटी जांच

यूपी में बड़े प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता पर कड़ी नजर Lucknow: उत्तर प्रदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली सड़क, पुल, सीवर, जलापूर्ति और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़ी परियोजनाओं की थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (TPQA) कराई जाएगी। इसके लिए […]

Spread the love
Read More
Education Punjab

पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हंगामा, दफ्तर के बाहर छात्रों का धरना

पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी पर बवाल Patiala: पंजाबी यूनिवर्सिटी (PU) में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को और तेज हो गया। फीस वृद्धि वापस लेने समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय के सभी मुख्य गेट बंद कर दिए। इस दौरान कर्मचारियों और विद्यार्थियों को परिसर में […]

Spread the love
Read More