डिप्टी CM केशव मौर्य ने सुनीं फरियादें, कहा-तुरंत ऐक्शन लो

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya

Lucknow: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतों और मांगों को गंभीरता से जाना तथा संबंधित अधिकारियों को नियमों के दायरे में रहते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी जिम्मेदारी है और आम लोगों की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। उनका कहना था कि जनता दर्शन में अपनी समस्या लेकर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति महत्वपूर्ण है और उसकी शिकायत को गंभीरता से लेकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढें

साझा विरासतः नेपाल में भूकंप के बाद भारत ने संवारीं 30 ऐतिहासिक धरोहरें

जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग भूमि की पैमाइश, चकमार्ग के चौड़ीकरण, सड़क एवं नाली निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता जैसी मांगें लेकर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 08 24 at 4.27.58 PM

आगरा के शैलेन्द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इसी तरह फिरोजाबाद के गंभीर सिंह और उन्नाव की लक्ष्मी ने भी आवास की मांग रखी। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्रता और शासन के नियमों के अनुसार इन मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

ये भी पढें

डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का बड़ा बयान, IMPPA से कहा- ‘यह हमारा मामला है’

कुशीनगर की चम्पा देवी ने हृदय संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज और आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उनकी समस्या सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार उपचार एवं आवश्यक सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

वहीं, हरदोई के भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने ग्राम महुईपुरी को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा। अमेठी के रामदास ने चकमार्ग को चौड़ा कराने की मांग रखी। उप मुख्यमंत्री ने दोनों प्रकरणों को संबंधित विभागों के समक्ष भेजकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से भी प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक मामले का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध समाधान किया जाए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का बड़ा बयान, IMPPA से कहा- ‘यह हमारा मामला है’

H1N1 से बचने के लिए वैक्सीन कितनी जरूरी? जानें किसे ज्यादा खतरा

डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह का बड़ा बयान, IMPPA से कहा- ‘यह हमारा मामला है’

 

 

 

Spread the love

One thought on “डिप्टी CM केशव मौर्य ने सुनीं फरियादें, कहा-तुरंत ऐक्शन लो”

Comments are closed.

Jaunpur
Uttar Pradesh

‘चाय खतरे में है मित्तर’ लिखना पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित

Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का मामला सामने आया है। शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को फेसबुक पर की गई एक टिप्पणी के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बताया गया कि उनकी पोस्ट […]

Spread the love
Read More
UP Traffic Rules
Uttar Pradesh

दिन में इंडिकेटर नहीं जलाया तो कटेगा चालान, यूपी में ट्रैफिक पुलिस सख्त

UP Traffic Rules: उत्तर प्रदेश में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। खासतौर पर मोड़ लेते समय या लेन बदलते वक्त इंडिकेटर का इस्तेमाल नहीं करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला, ₹100 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की होगी क्वालिटी जांच

यूपी में बड़े प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता पर कड़ी नजर Lucknow: उत्तर प्रदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली सड़क, पुल, सीवर, जलापूर्ति और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़ी परियोजनाओं की थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (TPQA) कराई जाएगी। इसके लिए […]

Spread the love
Read More