संभल में विदाई के दौरान भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, मंच पर छलके आंसू; DM ने संभाला

Sambhal

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस अधीक्षक रहे IPS अधिकारी केके बिश्नोई की विदाई का समारोह भावुक कर देने वाला रहा। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अपने कार्यकाल और सहयोगियों को याद करते हुए बिश्नोई भावुक हो गए। संबोधन के दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उनके साथ मंच पर मौजूद जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने उन्हें पानी पिलाकर संभाला।

24 नवंबर की हिंसा को किया याद

अपने विदाई संबोधन में केके बिश्नोई ने संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने उस दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की और उनके समर्पण के लिए आभार जताया।

ये भी पढें

बारिश में अदरक को सड़ने से बचाएं, इस आसान ट्रिक से करें महीनों तक स्टोर

बिश्नोई ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस टीम और प्रशासन से मिले सहयोग को भी याद किया। उनके भावुक होने के बाद समारोह का माहौल काफी संवेदनशील हो गया। बताया गया कि इस दौरान जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल भी भावुक नजर आए।

फूलों से सजी गाड़ी को जवानों ने दिया धक्का

विदाई समारोह के अंत में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने केके बिश्नोई को अनोखे अंदाज में विदाई दी। उनकी आधिकारिक गाड़ी को फूलों से सजाया गया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने मिलकर गाड़ी को धक्का दिया और उन्हें सम्मान के साथ रवाना किया।

जवानों का अनोखा अंदाज, धक्का देकर दी IPS को विदाई
जवानों का अनोखा अंदाज, धक्का देकर दी IPS को विदाई

यह दृश्य समारोह में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के दौरान बिश्नोई के साथ काम करने के अनुभवों को याद किया।

ये भी पढें

फोन की मांग को लेकर विवाद, पहाड़ी से गिरने के बाद परिवार के तीन सदस्यों की मौत

बिजनौर भेजे गए केके बिश्नोई

दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी फेरबदल के तहत 2018 बैच के IPS अधिकारी केके बिश्नोई को संभल के SP पद से हटाकर बिजनौर का SSP बनाया गया है। उनकी जगह IPS विकास चंद्र त्रिपाठी को संभल का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, मेरठ के चर्चित थप्पड़ कांड के बाद सुर्खियों में आए IPS अविनाश पांडेय का नाम भी तबादला सूची में शामिल है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, रावलपिंडी में छह महीने के लिए सेना तैनात

करिश्मा कपूर के स्टाइल की कायल थीं कंगना रनौत, पोस्ट में किया खुलासा

बारिश में अदरक को सड़ने से बचाएं, इस आसान ट्रिक से करें महीनों तक स्टोर

Spread the love

One thought on “संभल में विदाई के दौरान भावुक हुए IPS केके बिश्नोई, मंच पर छलके आंसू; DM ने संभाला”

Comments are closed.

Sports Uttar Pradesh

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट की पहली गेंद पर विकेट का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास Mitchell Starc record: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 अगस्त से मैके में शुरू हो गया है। मैच का पहला दिन पूरी तरह गेंदबाजों के नाम रहा और कुल 18 विकेट गिरे। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम? बारिश के आसार कम, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

New Delhi: दिल्ली-NCR में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सुबह के समय कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, रविवार को भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादल […]

Spread the love
Read More
Entertainment Uttar Pradesh

करिश्मा कपूर के स्टाइल की कायल थीं कंगना रनौत, पोस्ट में किया खुलासा

करिश्मा कपूर की दीवानी थीं कंगना रनौत Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर अपनी पुरानी याद साझा की है। कंगना ने बताया कि वह बचपन में […]

Spread the love
Read More