करिश्मा कपूर के स्टाइल की कायल थीं कंगना रनौत, पोस्ट में किया खुलासा

करिश्मा कपूर की दीवानी थीं कंगना रनौत

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर अपनी पुरानी याद साझा की है। कंगना ने बताया कि वह बचपन में करिश्मा कपूर की फैन थीं और उनके फैशन सेंस से काफी प्रभावित थीं।

कंगना ने शेयर की बचपन की तस्वीर

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की एक अनदेखी तस्वीर साझा की। फोटो में वह येलो टी-शर्ट के साथ ब्लैक डंगरी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने कमर पर स्वेटशर्ट बांध रखी है, जो 90 के दशक के कैजुअल फैशन की याद दिलाती है। कंगना ने अपने इस लुक को करिश्मा कपूर से प्रेरित बताया।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि 90 के दशक की असली फैशनिस्टा करिश्मा कपूर को कौन-कौन पसंद करता था? कंगना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह खुद करिश्मा कपूर को खूब पसंद करती थीं। अपनी पोस्ट के साथ कंगना ने करिश्मा कपूर की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के मशहूर गाने ‘ले गई’ का इस्तेमाल भी किया। हालांकि, करिश्मा कपूर की ओर से अभी कंगना की इस पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढें

Spirit विवाद पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, वांगा के भाई के दावे के बीच लाइक की पोस्ट

करिश्मा के फैशन सेंस की कायल थीं कंगना

कंगना का यह पोस्ट सिर्फ एक पुरानी तस्वीर तक सीमित नहीं था। उन्होंने इसके जरिए 90 के दशक में करिश्मा कपूर के फैशन और स्टाइल की लोकप्रियता को भी याद किया। करिश्मा उस दौर की उन अभिनेत्रियों में शामिल थीं, जिनके कपड़ों और लुक्स को युवा खूब पसंद करते थे। कंगना का कहना है कि उनके बचपन के फैशन पर भी करिश्मा के स्टाइल का असर रहा। यही वजह है कि उन्होंने उन्हें ‘ओरिजिनल फैशनिस्टा’ के तौर पर याद किया।

Gen Alpha को लेकर भी बोलीं कंगना

कंगना रनौत ने इसी दौरान Gen Alpha को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए Gen Alpha के Gen Z का मजाक उड़ाने के अंदाज की तारीफ की। कंगना ने कहा कि अब वह खुद को Gen Alpha से जुड़ा हुआ महसूस करती हैं।

उनके मुताबिक, इस पीढ़ी का अंदाज सीधे मुद्दे पर आने और बिना अनावश्यक बातों के अपनी बात रखने वाला है। एक अन्य पोस्ट में कंगना ने एक बच्चे की क्लिप शेयर की, जो सैनिक की वेशभूषा में नजर आ रहा था। उन्होंने इसके साथ देशभक्ति से जुड़ा संदेश भी लिखा।

‘क्वीन 2’ में नजर आएंगी कंगना

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत हाल में ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन मनोज तपाड़िया ने किया था। फिल्म की कहानी मुंबई आतंकी हमले की पृष्ठभूमि और कामा हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ की भूमिका पर आधारित थी। अब कंगना के फैंस उनकी चर्चित फिल्म ‘क्वीन 2’ का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Spirit विवाद पर दीपिका पादुकोण का रिएक्शन, वांगा के भाई के दावे के बीच लाइक की पोस्ट

वंदे मातरम् विवाद पर BJP का कांग्रेस पर हमला

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- सपा कभी गठबंधन नहीं तोड़ेगी, BJP से है मुख्य मुकाबला

हजारों घंटे आसमान में उड़ने का असर? एयरक्रू में कैंसर के जोखिम पर बड़ा खुलासा

चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, ₹70 किलो तक पहुंचा भाव; खड़गे ने उठाए सवाल

 

Spread the love

One thought on “करिश्मा कपूर के स्टाइल की कायल थीं कंगना रनौत, पोस्ट में किया खुलासा”

Comments are closed.

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More