कोलंबो टेस्ट से पहले पुजारा ने टीम मैनेजमेंट को दी सलाह

कुलदीप यादव को बाहर करने पर पुजारा

Kuldeep Yadav: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा। गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम के पास कोलंबो टेस्ट में प्रयोग करने की गुंजाइश जरूर है, लेकिन प्लेइंग-11 को लेकर बहस तेज हो गई है।

दूसरे टेस्ट से पहले चर्चा है कि टीम मैनेजमेंट चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर कर ऑफ स्पिनर सारांश जैन को टेस्ट डेब्यू का मौका दे सकता है। इसी संभावित बदलाव पर भारत के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी राय जाहिर की है। पुजारा ने साफ कहा कि अगर कुलदीप को बाहर किया गया तो उन्हें निराशा होगी।

पुजारा ने कुलदीप के समर्थन में क्या कहा?

क्रिकइंफो से बातचीत में चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि भारत को गॉल टेस्ट की विजयी प्लेइंग-11 के साथ ही मैदान पर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुलदीप यादव जैसे क्वालिटी गेंदबाज को एक और मौका दिया जाना चाहिए। पुजारा के मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट में लगातार बदलाव करना सही रणनीति नहीं है।

ये भी पढें

झारखंड के पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

उनका मानना है कि जब टीम ने पहला मुकाबला बड़े अंतर से जीता है, तो विनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कुलदीप की जगह सारांश जैन को मौका दिया जाता है तो वह निराश होंगे। पुजारा ने कुलदीप को एक शानदार गेंदबाज बताते हुए कहा कि उन्हें प्लेइंग-11 में बनाए रखना चाहिए।

गॉल टेस्ट में कुलदीप का प्रदर्शन रहा फीका

पहले टेस्ट में कुलदीप यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 25 ओवर गेंदबाजी की और 103 रन खर्च करते हुए सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल ने भी कुलदीप की तुलना में रवींद्र जडेजा और मानव सुथार से अधिक गेंदबाजी कराई। दोनों स्पिनरों ने कुलदीप के मुकाबले करीब दोगुने ओवर किए।

ऐसे में दूसरे टेस्ट में उनकी जगह को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने गॉल टेस्ट में कुलदीप के कम इस्तेमाल की वजह भी बताई थी। उनके अनुसार गॉल की पिच फिंगर स्पिनरों के लिए ज्यादा मददगार थी और इसी वजह से गेंदबाजी का इस्तेमाल परिस्थितियों के हिसाब से किया गया।

सारांश जैन को मिल सकता है टेस्ट डेब्यू का मौका

दूसरे टेस्ट के लिए 33 वर्षीय ऑफ स्पिनर सारांश जैन का नाम चर्चा में है। उन्होंने अभी तक भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। श्रीलंका की टीम में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और ऐसे में ऑफ स्पिनर का मैच-अप टीम मैनेजमेंट को आकर्षित कर सकता है।

भारत के सामने अब बड़ा फैसला यही होगा कि वह गॉल में मिली शानदार जीत के बाद उसी टीम पर भरोसा कायम रखे या परिस्थितियों को देखते हुए सारांश जैन को मौका दे। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। अगर कोलंबो टेस्ट ड्रॉ भी रहता है तो टीम इंडिया सीरीज अपने नाम कर लेगी। वहीं श्रीलंका को सीरीज बराबर करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में दूसरे टेस्ट का नतीजा और भारतीय प्लेइंग-11 दोनों पर सभी की नजरें रहेंगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जेल अफसरों की वसूली से आत्महत्या कर रहे कैदी!

पति की गोली ने लील ली तीन जिन्‍दगी, लेकिन वजह अब भी धुंधली

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया सरकार का प्लान

Delhi-NCR में बारिश ने बदला मौसम का रंग, सुबह से झमाझम बरस रहे बादल

मेरठ: CM और DJP का फरमान ताक पर, SSP अविनाश पांडेय ने किया सिस्टम का पोस्टमार्टम

 

Spread the love

Sports

सौरव गांगुली बने दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव

Sourav Ganguly:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की। टीम ने गांगुली का वीडियो […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मरीज बनकर रात में जिला अस्पताल पहुंचे DM, मची खलबली

इमरजेंसी से लेकर लेबर रूम तक की जांच DM ने मरीजों से पूछा- किसी ने अतिरिक्त पैसे तो नहीं मांगे उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  महाराजगंज जिला अस्पताल में रात के समय मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए DM गौरव सिंह सोगरवाल सोमवार देर रात बिना प्रोटोकॉल और पूर्व सूचना के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, सीतारमण बोलीं- अब आगे बढ़ना मुश्किल

भारत-US ट्रेड डील पर नया पेंच! निर्मला सीतारमण बोलीं- आगे बढ़ना ‘बहुत मुश्किल’ India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब दोनों देशों के सामने समझौते को अंतिम रूप देने की राह आसान नहीं दिख रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार […]

Spread the love
Read More