SIM Card Rule Change: 24 अगस्त से बदल रहा सिम कार्ड का नियम, 9 से ज्यादा कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा नया SIM

mobile sim rule

SIM Card Rule Change: 24 अगस्त से बदल रहा सिम कार्ड का नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

Mobile :  यूजर्स के लिए SIM कार्ड से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। सरकार मोबाइल कनेक्शन की संख्या को लेकर नियमों को और सख्त करने जा रही है। नए नियम के तहत अगर किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से तय सीमा तक मोबाइल कनेक्शन मौजूद हैं, तो वह नया सिम कार्ड लेने के लिए पात्र नहीं होगा। यह व्यवस्था 24 अगस्त से लागू होने जा रही है।

दूरसंचार विभाग (DoT) की ओर से मोबाइल कनेक्शन के इस्तेमाल और सिम कार्ड की संख्या पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। इसका उद्देश्य फर्जी या जरूरत से ज्यादा मोबाइल कनेक्शन के इस्तेमाल पर रोक लगाना और टेलीकॉम सेवाओं को अधिक सुरक्षित बनाना है।

ये भी पढें 

संभल के ‘सुपरकॉप’ केके बिश्नोई का ट्रांसफर, यूपी में 9 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल; 7 जिलों में बदले SP-SSP

एक व्यक्ति कितने SIM कार्ड रख सकता है?

मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, देश के ज्यादातर हिस्सों में एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम 9 मोबाइल कनेक्शन रख सकता है। यानी सभी टेलीकॉम कंपनियों के सिम कार्ड को मिलाकर यह सीमा लागू होती है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में यह अधिकतम SIM 6 मोबाइल कनेक्शन की है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से निर्धारित संख्या में सिम कार्ड एक्टिव हैं, तो नया कनेक्शन लेने में परेशानी हो सकती है।

नया सिम लेने से पहले होगी जांच

नए नियम के तहत टेलीकॉम कंपनियों को नया मोबाइल कनेक्शन जारी करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक के नाम पर पहले से कितने मोबाइल नंबर दर्ज हैं। यदि ग्राहक तय सीमा तक कनेक्शन इस्तेमाल कर रहा है, तो उसके नाम पर नया सिम जारी नहीं किया जा सकेगा।

इसका मतलब है कि नया सिम खरीदने से पहले अपने नाम पर चल रहे मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी रखना जरूरी हो गया है। कई बार लोग पुराने नंबर बंद कर देते हैं, लेकिन वह कनेक्शन रिकॉर्ड में एक्टिव रह सकता है।

अपने नाम पर कितने सिम हैं, ऐसे करें चेक

अगर आपको शक है कि आपके नाम पर जरूरत से ज्यादा मोबाइल नंबर चल रहे हैं, तो आप सरकारी TAFCOP पोर्टल के जरिए इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस सुविधा के माध्यम से मोबाइल यूजर अपने नाम पर जारी कनेक्शनों की जानकारी देख सकता है।

अगर सूची में कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने कभी इस्तेमाल नहीं किया या अब वह आपका नहीं है, तो उसकी शिकायत भी की जा सकती है। इससे किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा आपके दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल की स्थिति में कार्रवाई का रास्ता खुलता है।

अनजान सिम कार्ड को कैसे करें रिपोर्ट?

अपने नाम पर कोई अनजान मोबाइल कनेक्शन दिखाई देने पर उसे नजरअंदाज न करें। TAFCOP की सुविधा के जरिए ऐसे नंबर की रिपोर्ट की जा सकती है और संबंधित कनेक्शन को बंद कराने का अनुरोध किया जा सकता है।

नए नियमों के लागू होने के बाद मोबाइल कनेक्शन लेते समय दस्तावेजों और मौजूदा सिम कार्ड की संख्या की जांच पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगी। इसलिए नया सिम खरीदने से पहले अपने नाम पर जारी सभी मोबाइल नंबरों की जानकारी जरूर जांच लें।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

संभल के ‘सुपरकॉप’ केके बिश्नोई का ट्रांसफर, यूपी में 9 IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल; 7 जिलों में बदले SP-SSP

ग्रहों की चाल बदलेगी आपका दिन, जानें आज का राशिफल

एएनटीएफ यूनिट गोरखपुर व एटीएस की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई: एक करोड़ चालीस लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ बरामद

गुलाबी होंठों के लिए प्रियंका चोपड़ा का DIY लिप स्क्रब, जानिए कितना असरदार है ये नुस्खा

बारिश ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, बढ़ी रसोई की महंगाई

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के बाद अब क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर

 

 

Spread the love

Business

अनंत अंबानी ने शुरू की ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल, 20 लाख जानवरों तक पहुंचेगी मदद

ChampionsOfCare : देशभर में जरूरतमंद जानवरों की देखभाल और उनके कल्याण के लिए अनंत अंबानी ने ‘चैंपियंस ऑफ केयर’ पहल शुरू की है। वनतारा की इस मुहिम का उद्देश्य देश में पशु कल्याण के लिए काम कर रहे संगठनों को संसाधन और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराना है। इस पहल से अब तक 50 से अधिक […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Business

धनतेरस से पहले सोने के भाव में बड़ी गिरावट? जानें क्या है अनुमान

New Delhi:  त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने की खरीदारी को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। नवरात्रि, करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे मौकों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में निवेशकों और आम ग्राहकों की नजर इस समय सोने की कीमतों पर बनी हुई है। फिलहाल देश में 24 कैरेट […]

Spread the love
Read More
Karnataka
Business

कर्नाटक में दूध पर महंगाई की मार, 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम

Karnataka: कर्नाटक में दूध की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। राज्य में दूध के दाम आठ से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव सामने आया है। इस प्रस्ताव पर मंगलवार दोपहर होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा और मंजूरी की संभावना जताई जा रही है। कैबिनेट से […]

Spread the love
Read More