
Chopra DIY Lip Scrub: खूबसूरत और मुलायम होंठ चेहरे की खूबसूरती को और निखार देते हैं। लेकिन मौसम में बदलाव, धूप, शरीर में पानी की कमी, धूल-मिट्टी और लगातार लिप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से होंठ रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। ऐसे में लोग अक्सर घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी लिप केयर के लिए एक आसान DIY स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इसमें समुद्री नमक, ग्लिसरीन और गुलाब जल जैसी चीजें शामिल होती हैं। हालांकि, इस तरह के घरेलू नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले यह समझना जरूरी है कि यह वास्तव में होंठों के लिए कितना फायदेमंद है और क्या इससे होंठों का रंग प्राकृतिक रूप से गुलाबी हो सकता है।
कैसे तैयार होता है प्रियंका चोपड़ा का लिप स्क्रब?
इस घरेलू लिप स्क्रब को तैयार करने के लिए समुद्री नमक, ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिलाया जाता है। इसे हल्के हाथों से होंठों पर लगाया जाता है। इस मिश्रण में मौजूद अलग-अलग चीजों का अपना अलग काम माना जाता है। समुद्री नमक होंठों की सतह पर मौजूद सूखी और मृत त्वचा को हटाने में मदद कर सकता है। वहीं ग्लिसरीन त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए जानी जाती है। गुलाब जल त्वचा को ताजगी देने और आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है। इस वजह से स्क्रब इस्तेमाल करने के बाद होंठ कुछ समय के लिए ज्यादा मुलायम और चिकने दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढें
क्या सच में होंठ गुलाबी हो जाएंगे?
स्किन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लिप स्क्रब का इस्तेमाल करने से होंठों की ऊपरी परत पर जमा डेड स्किन हट सकती है। इससे होंठ थोड़े साफ और चमकदार नजर आ सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि स्क्रब आपके होंठों के प्राकृतिक रंग को बदल देगा।
होंठों का रंग कई चीजों पर निर्भर करता है। इसमें जेनेटिक्स, धूप में ज्यादा समय बिताना और बार-बार होने वाली जलन जैसे कारण शामिल हो सकते हैं। इसलिए अगर होंठों में पिगमेंटेशन है, तो केवल स्क्रब करने से उसका स्थायी इलाज नहीं होगा।
ये भी पढें
टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना
ज्यादा स्क्रबिंग से हो सकता है नुकसान
इस नुस्खे का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। होंठों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है और ज्यादा रगड़ने से जलन, सूखापन या लालिमा हो सकती है। लगातार या बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन करने से पिगमेंटेशन की समस्या भी बढ़ सकती है। एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति लिप स्क्रब इस्तेमाल करना चाहता है तो इसे बहुत कम मात्रा में और बेहद हल्के हाथों से करना बेहतर है। जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
होंठों की देखभाल में हाइड्रेशन जरूरी
सिर्फ स्क्रब पर निर्भर रहने के बजाय होंठों को पर्याप्त नमी देना भी जरूरी है। इसके लिए अच्छा लिप बाम इस्तेमाल किया जा सकता है और दिनभर पर्याप्त पानी पीना भी फायदेमंद रहता है। धूप में निकलते समय SPF वाला लिप प्रोडक्ट इस्तेमाल करना भी मददगार हो सकता है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बांग्लादेश में यूनुस की बढ़ी मुश्किलें? 27 के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मामला
टी20 पीढ़ी के टेस्ट में ढलने पर हैरान संजय मांजरेकर, संगीत से की तुलना
चंपत राय का बड़ा दावा, राम मंदिर निर्माण के अहम फैसलों में नृपेंद्र मिश्रा की रही प्रमुख भूमिका

