राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम आरोपियों में नहीं

Ayodhya

Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, SIT ने मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा को आरोपियों की सूची में शामिल नहीं किया है। जांच में चोरी के मामले में कुल आठ लोगों को आरोपी माना गया है।

SIT ने आठ लोगों को माना आरोपी

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग की ओर से राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था। जांच पूरी करने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू के नाम आरोपियों के तौर पर बताए गए हैं। रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा के नाम आरोपियों की सूची में नहीं हैं। हालांकि, मामले की जांच शुरू होने के बाद दोनों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढें

तुकाराम मुंढे को हाईकोर्ट से झटका, FDA की कार्रवाई पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

इस्तीफे के बाद साधना में जुटे चंपत राय

मामले की जांच शुरू होने के बाद चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने अयोध्या में चार महीने की चातुर्मास साधना करने का निर्णय लिया। जानकारी के अनुसार, वह 21 नवंबर तक अयोध्या में रहकर राम मंत्र का जाप और रामचरितमानस का पाठ करेंगे।

capata raya oura anal mashara 1eea70ef95e917e058073c3ade65e048

चंपत राय सात जून से रामकोट स्थित तीर्थ क्षेत्र भवन में एकांतवास में हैं। बताया गया है कि वह प्रतिदिन करीब छह घंटे मौन रहकर साधना करते हैं। इस दौरान उनका अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों और साधना में बीत रहा है।

ये भी पढें

मृतकों के परिजनों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिए चार-चार लाख के चेक

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद पर भी बढ़ी हलचल

इसी बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद को लेकर चयन प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस पद के लिए उम्मीदवारों के इंटरव्यू पूरे हो चुके हैं और अब तीन नामों का फाइनल पैनल तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ अधिकारियों के नाम इस दौड़ में प्रमुखता से चर्चा में हैं। इनमें योगेश्वर राम मिश्रा और राजेश पांडे के नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम नियुक्ति को लेकर आधिकारिक निर्णय का इंतजार है।

हजारों आवेदनों के बाद चयन प्रक्रिया

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए चयन प्रक्रिया काफी व्यापक रही। शुरुआत में देशभर से 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 3,877 उम्मीदवारों ने अपना विस्तृत बायोडाटा जमा किया। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मृतकों के परिजनों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिए चार-चार लाख के चेक

तहसील समाधान दिवस पर CID की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, पांच मामलों का त्वरित निस्तारण

महराजगंज पुलिस ने लौटाए 101 लोगों के खोए मोबाइल, गहरी मुस्कान के साथ खिल उठे चेहरे

 

Spread the love

2 thoughts on “राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम आरोपियों में नहीं”

Comments are closed.

Gorakhpur
Politics Uttar Pradesh

गोरखपुर में सपा की बैठक में हंगामा, कुर्सी को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष से विवाद

Gorakhpur: समाजवादी पार्टी की गुटबाजी शनिवार को गोरखपुर में एक प्रेस वार्ता के दौरान खुलकर सामने आ गई। गोरखपुर प्रेस क्लब में आयोजित पार्टी की बैठक के दौरान नेताओं के बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कथित हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि वरिष्ठ नेता अंशुमान सिंह के […]

Spread the love
Read More
UP Transfer News
homeslider Uttar Pradesh

UP Transfer News: योगी सरकार ने किए 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने शनिवार को 15 IAS अधिकारियों के साथ 23 PCS अधिकारियों का तबादला किया। नई तबादला सूची में मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, कुलसचिवों और विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। शासन की ओर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

छात्रवृत्ति का पैसा तक खा गई थी सपा सरकार: CM योगी

सीएम योगी ने 11 छात्रों को दिए छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, चार करोड़ से ज्यादा लाभान्वित अगले महीने 50 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी देगी सरकार मंत्रियों का उदाहरण देकर बोले CM- ईमानदारी से प्रयास होगा तो परिणाम भी अनुकूल आएगा Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि […]

Spread the love
Read More