एक तिरंगा, 54 देश, अखंड सफरः ‘सूर्यपथ रिले’ से दिखा भारत का बढ़ता प्रभाव

New Delhi

शाश्वत तिवारी

New Delhi: जब दुनिया भर के विभिन्न टाइम ज़ोन में घड़ियों की सुइयां 15 अगस्त की तारीख को छू रही थीं, तब भारत की सांस्कृतिक कूटनीति के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जा रहा था। समय की सीमाओं को लांघकर और भौगोलिक दूरियों को समेटकर भारतीय राष्ट्रध्वज ने जब ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ के रूप में अपनी यात्रा शुरू की, तो यह महज एक कूटनीतिक आयोजन नहीं, दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव का एक प्रमाण था, जो विश्व को शांति, विकास और अखंडता के सूत्र में पिरोने की ताकत रखता है।

ये भी पढें

बिना निवेश तोड़े बैंक में ऐसे ट्रांसफर करें अपना अकाउंट

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत की सीमाओं से बाहर अपनी तरह की पहली ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ पूरी हुई। इस यात्रा में पूर्व में फिजी से लेकर पश्चिम में अमेरिका तक, 54 देशों और कई टाइम ज़ोन को कवर किया गया। मंत्रालय ने बताया फिजी में भारत के उच्चायोग से शुरू हुई इस रिले ने एक सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक तिरंगे की भावना को आगे बढ़ाया और दुनिया भर में भारतीय समुदाय और भारत के दोस्तों को एक साथ जोड़ा।

इस अनोखे अभियान का मुख्य उद्देश्य वैश्विक मंच पर भारत की सांस्कृतिक साख को मजबूत करना और आपसी सहयोग को बढ़ाना था। इस अनूठी यात्रा का ताना-बाना विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुना गया था। सूर्य की पहली किरण के साथ तिरंगे का यह सफर प्रशांत महासागर में स्थित फिजी की राजधानी सुवा से आरंभ हुआ। इसके बाद, समय की गति के साथ कदमताल करते हुए यह गौरवमयी कारवां न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, खाड़ी देशों और यूरोप से होते हुए आगे बढ़ता रहा। लगभग 19 घंटे की इस लगातार यात्रा के दौरान दुनिया के 54 प्रमुख राजनयिक मिशनों ने एक-एक करके सिलसिलेवार ढंग से ध्वजारोहण किया। इस ऐतिहासिक रिले का समापन अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास में हुआ।

ये भी पढें

अमेरिका की ड्रोन डिफेंस पर बड़ा खुलासा, जनरल जारार्ड बोले- ड्रोन हमले से निपटने की तैयारी अधूरी

तिरंगा रिले की यह गूंज भविष्य के एक दूरगामी वैश्विक प्रभाव की ओर इशारा करती है। विभिन्न महाद्वीपों के देशों को एक सूत्र में पिरोने वाली इस यात्रा ने साबित कर दिया है कि भारत की सांस्कृतिक साख आज सीमाओं से परे जाकर ‘ग्लोबल साउथ’ की एक मजबूत आवाज बन चुकी है। यह भव्य प्रदर्शन आने वाले समय में दुनिया भर में रह रहे करोड़ों प्रवासी भारतीयों के मन में अपनी मातृभूमि के प्रति गौरव के भाव को और गहरा करेगा। साथ ही, यह ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने के लिए उन्हें आर्थिक और रणनीतिक मोर्चे पर एक नया भावनात्मक संबल भी प्रदान करेगा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें
CM पद छोड़ने की अटकलों पर फडणवीस का दो टूक जवाब, बोले- महाराष्ट्र की जिम्मेदारी निभाता रहूंगा

अमेरिका की ड्रोन डिफेंस पर बड़ा खुलासा, जनरल जारार्ड बोले- ड्रोन हमले से निपटने की तैयारी अधूरी

थिएटर्स में नहीं चली, अब OTT पर मचाएगी धमाल दो घंटे 48 मिनट की ये थ्रिलर

 

 

Spread the love

One thought on “एक तिरंगा, 54 देश, अखंड सफरः ‘सूर्यपथ रिले’ से दिखा भारत का बढ़ता प्रभाव”

Comments are closed.

Donald Trump
International Politics

ईरान के खिलाफ ट्रंप का सख्त रुख, परमाणु हथियार और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा बयान

ईरान को ट्रंप का कड़ा संदेश Donald Trump Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और आगे भी यही नीति बनी […]

Spread the love
Read More
Washington
International

अमेरिका की ड्रोन डिफेंस पर बड़ा खुलासा, जनरल जारार्ड बोले- ड्रोन हमले से निपटने की तैयारी अधूरी

Washington: अमेरिका की सैन्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक वरिष्ठ अमेरिकी जनरल के बयान ने नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी नॉर्दर्न कमांड के डिप्टी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जोसेफ जारार्ड ने देश की काउंटर-ड्रोन क्षमता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर होने वाले ड्रोन हमलों से निपटने के लिए […]

Spread the love
Read More
Pew Survey India Pakistan
International

भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान में चीन की मजबूत पकड़ Pew Survey India Pakistan: अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर के ग्लोबल एटीट्यूड्स सर्वे में भारत और पाकिस्तान के लोगों की एक-दूसरे को लेकर सोच सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और अविश्वास का असर आम लोगों की राय […]

Spread the love
Read More