थिएटर्स में नहीं चली, अब OTT पर मचाएगी धमाल दो घंटे 48 मिनट की ये थ्रिलर

I, Nobody OTT Release

25 अगस्त को OTT पर दस्तक

I, Nobody OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब दर्शकों को एक ऐसी फिल्म OTT पर देखने को मिलने वाली है, जिसमें चोरी, किडनैपिंग और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर आई, नोबडी’ (I, Nobody) अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। करीब दो घंटे 48 मिनट लंबी यह हीस्ट थ्रिलर थिएटर्स में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन OTT रिलीज को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

थिएटर्स के बाद OTT पर आएगी आई, नोबडी

निस्साम बशीर के निर्देशन में बनी आई, नोबडी नौ जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुख्य भूमिका निभाई है। कहानी में अपराध, बैंक रॉबरी और पुलिस जांच के साथ-साथ कई ऐसे मोड़ हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखने की कोशिश करते हैं। फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई।

40 करोड़ के बजट में बनी, कमाई रही कमजोर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आई, नोबडीकरीब 40 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ऐसे में थिएट्रिकल प्रदर्शन के लिहाज से इसे सफल फिल्म नहीं माना गया। अब मेकर्स को OTT रिलीज से फिल्म को ज्यादा दर्शक मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढें

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

25 अगस्त से Jio Hotstar पर स्ट्रीमिंग

फिल्म की OTT रिलीज को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आई, नोबडी25 अगस्त से Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी। खास बात यह है कि फिल्म को मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकेगा। यानी अलग-अलग भाषाओं के दर्शक इस सस्पेंस थ्रिलर का आनंद उठा पाएंगे।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी सरकारी कर्मचारी राजीवन, जिसका किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है, के इर्द-गिर्द घूमती है। राजीवन अचानक एक बैंक डकैती के बीच फंस जाता है। हालात ऐसे बनते हैं कि डकैती में शामिल लोग उसे अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। हालात अचानक पलट जाते हैं और डकैती में शामिल सभी अपराधियों की मौत हो जाती है। इसके बाद पुलिस को शक राजीवन पर होने लगता है। जांच आगे बढ़ने के साथ वह चोरी के पीछे मास्टरमाइंड के तौर पर देखा जाने लगता है। अब राजीवन को खुद को निर्दोष साबित करने के साथ-साथ उन रहस्यों से भी पर्दा उठाना है, जो इस पूरी घटना के पीछे छिपे हुए हैं। यही फिल्म का सस्पेंस दर्शकों को आखिर तक जोड़े रखता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

BJP की नई टीम में बड़ा बदलाव, दीपक म्हस्के बने सोशल मीडिया प्रमुख; अमित मालवीय के पास IT की जिम्मेदारी

हजरतगंज: खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

आगरा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दारोगा समेत तीन की मौत

किसानों के लिए CM विजय का बड़ा ऐलान, 75 हजार रुपये तक का सहकारी कृषि ऋण होगा माफ

उतरठिया व्यापार मंडल ने भी धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

 

Spread the love

One thought on “थिएटर्स में नहीं चली, अब OTT पर मचाएगी धमाल दो घंटे 48 मिनट की ये थ्रिलर”

Comments are closed.

Saharanpur
Politics Uttar Pradesh

इमरान मसूद का वंदे मातरम पर बड़ा बयान, बोले- नहीं गाऊंगा, लेकिन सम्मान में खड़ा रहूंगा

Saharanpur: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। वंदे मातरम को लेकर दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान मसूद ने कहा कि वह वंदे मातरम नहीं गाएंगे, हालांकि इसके सम्मान में खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

हजरतगंज: खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप

धुआं का गुब्बार और लपटें देख अफरा-तफरी मच गई ए अहमद सौदागर Lucknow: हाईसिक्योरिटी जोन माने जाने वाले हजरतगंज क्षेत्र स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय भवन में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग से धुएं का गुब्बार और लपटें उठती देख आसपास से गुजर रहे लोगों के अलावा परिसर में मौजूद लोगों […]

Spread the love
Read More
Aligarh road accident
Crime News Uttar Pradesh

आगरा रोड पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दारोगा समेत तीन की मौत

दारोगा समेत बुजुर्ग दंपती की मौत Aligarh road accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में यूपी पुलिस के उपनिरीक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मडराक थाना क्षेत्र में आगरा रोड पर हुआ, जहां सड़क किनारे मौजूद एक बुजुर्ग दंपती और एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक […]

Spread the love
Read More