माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज!

Rohin Barrage Accident : परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-3 के पास रविवार शाम रोहिन नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे मिश्रौलिया बाजार के स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि माता बनैलिया रोहिन बैराज के पास दो युवक नदी में नहाते समय डूब गए हैं।

सूचना पर परसामलिक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान प्रिंस वर्मा (20) पुत्र विनय वर्मा निवासी महुअवा, थाना सोनौली और मोनू सहानी (14) पुत्र पवन सहानी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शवों की पहचान की।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी नौतनवां और थानाध्यक्ष नौतनवां अभिषेक सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

ट्रेन में मॉडल का हंगामा, रेजर से TC-RPF पर हमला

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चिनहट: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, शहीदों के सम्मान में

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म

Spread the love

2 thoughts on “माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप”

Comments are closed.

Crime News

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

तीन लुटेरे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन, ATM कार्ड, लाइसेंस व 9600 रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान जगहों पर लेजाकर डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी लूटने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर सैरपुर मनोज कुमार कोरी की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान नरहरपुर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी ए अहमद सौदागर Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मंदिर परिसर में दो साधुओं की मौत, आगजनी और हत्या के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

लोगों की लगी भीड़, जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अधिकारी परिजनों का आरोप मंदिर पर कब्जेदारी को लेकर की गई दोनों लोगों की हत्या ए अहमद सौदागर Lucknow: यूपी के शाहजहांपुर में जिले खुदा गंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर परिसर में दो साधुओं की हत्या कर दी। […]

Spread the love
Read More