गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए

चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वैलर्स भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस ने एक साथ चार घटनाओं का खुलासा करने का किया दावा

भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, छीनी, पिलास, सब्बल, हथौड़ी, कुल्हाड़ी व 52,400 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

Lucknow Thieves’ Gang :बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग का इंदिरा नगर पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है। शातिरों के गैंग में चोरी के गहने खरीदने वाला सर्राफा कारोबारी भी शामिल है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नकबजनी करने वाला उपकरण व 52,400 रूपए की नकदी बरामद हुई है।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि इंस्पेक्टर इंदिरा नगर अजय नारायण सिंह की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर बादशाह खेड़ा नहर के पास से घेरेबंदी कर बाराबंकी जिले के असंधरा थाना क्षेत्र के पाले का पुरवा गांव व हाल पता गोमतीनगर थाना क्षेत्र स्थित भीमनगर कॉलोनी निवासी अर्जुन पांडेय उर्फ ईशु पांडेय पुत्र राजधर पांडेय, बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के निन्दीपुर हसना व हाल पता इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद सिराज उर्फ राजू पुत्र रियाज अहमद, संतपुरम इंदिरा नगर निवासी बबलू उर्फ मनोज पुत्र जयप्रकाश, चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित चढ़ाई महुलाल निवासी दुर्गा शंकर वर्मा पुत्र स्व श्रीराम वर्मा, बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित रानी बाजार बेहुरा व हाल पता पत्रकार पुरम गोमतीनगर निवासी अरविंद यादव उर्फ धरविंदर यादव पुत्र शंकर यादव व संतपुरम इंदिरा नगर निवासी अखिलेश कुमार गौतम पुत्र स्व छेदीलाल को गिरफ्तार किया है।

 

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपित शातिर किस्म के अपराधी हैं और यह लोग गैंग बनाकर पहले क्षेत्र में घूम-घूमकर रैकी करते हैं फिर शाम ढलते ही मकानों में धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नकदी पार कर भाग निकलते हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह से जेवरात खरीदने वाला सर्राफा भी पकड़ा गया है। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इससे पहले भी गिरोह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस क्षेत्र में हुई चार घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

माता बनैलिया रोहिन बैराज में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, मचा हड़कंप

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

जानकीपुरम: तवे से वारकर पति की जान लेने वाली कलयुगी पत्नी गिरफ्तार

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

 

One thought on “गिरफ्त में चोरों का गैंग, छह धरे गए”

Comments are closed.

Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमन मणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं

“जनता की आवाज मेरी आवाज” जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर मैं पूरी ताकत से जनता के साथ खड़ा हूं- अमर मणि उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के सामने जनता […]

Read More
Lucknow
Education Uttar Pradesh

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

यह पर्व डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पांच सितंबर 1888 की याद में मनाया जाता है छात्र-छात्राओं ने अध्यापक और अध्यापिकाओं को गिफ्ट देकर लिया आशीर्वाद ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में हर साल की तरह इस वर्ष भी शनिवार को बड़े ही धूमधाम […]

Read More