UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर

UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क फोर्स (STF) के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक दिया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए UP पुलिस के 81 अन्य पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

फायर सर्विसेज के 16 कर्मियों को भी राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। वीरता पदक पाने वालों में उप-निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, निरीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं, उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वालों में पुलिस महानिदेशक से लेकर सहायक कमांडेंट तक के अधिकारी शामिल हैं।स्वतंत्रता दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह पुलिस बल के उन अधिकारियों और कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा को सम्मानित करेगा, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उल्लेखनीय कार्य किया है।

ये भी पढें

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

,,,इन्हे मिलेगा वीरता पदक,,

अक्षय परवीर त्यागी, उप-निरीक्षक,सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल,स्वर्गीय सुनील कुमार, निरीक्षक,दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल,बृजेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,संजय सिंह, हेड कांस्टेबल,दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल,मुनीराज जी, IPS, DIG,सत्यजीत गुप्ता, IPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नरेंद्र कुमार निरीक्षक,आदेश त्रिपाठी हेड कांस्टेबल,प्रशांत कुमार हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

,,,इन्हे मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक,,,

ध्रुव कांत ठाकुर, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश,पद्मजा चौहान, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश,प्रशांत कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश,देव नारायण यादव, सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश,अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश,विकास श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार

ANTF यूनिट गाजीपुर: अस्सी लाख रुपये कीमत की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

2 thoughts on “UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक”

Comments are closed.

Education Uttar Pradesh

यूपी के 50 हजार छात्रों को मिलेगी डिजिटल सौगात, CM योगी 20 नवंबर को बांटेंगे टैबलेट

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 नवंबर को गोरखपुर मंडल के 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ के तहत टैबलेट वितरण का भव्य कार्यक्रम गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने […]

Read More
Donation theft case
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर केस: टिन्नू यादव को राहत नहीं

Donation theft case: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चंदा चोरी मामले में आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को फिलहाल इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ से राहत नहीं मिली है। आरोपी की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। न्यायालय ने सरकार को […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

कानपुर में आग का तांडव: राधिका अपार्टमेंट में दो की मौत, कई लोगों ने कूदकर बचाई जान

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार तड़के एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में सुबह करीब 4:30 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग और धुएं से घिरे अपार्टमेंट में फंसे लोगों के बीच चीख-पुकार […]

Read More