
Gold Price Today: शुक्रवार, 14 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,53,230 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में 134 रुपये की बढ़त हुई थी और कीमत करीब 1.55 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच गई थी। सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने या गोल्ड में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर का ताजा भाव जानना जरूरी है।
दिल्ली में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,230 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,40,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
ये भी पढें
लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं
पटना में गोल्ड रेट
बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,540 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां भाव में करीब 14 रुपये की मामूली कमी दर्ज की गई। पटना में 22 कैरेट सोने का रेट 1,40,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
मुंबई में सोने की कीमत
मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,53,930 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यहां सोने की कीमत में करीब 9 रुपये की तेजी रही। मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
ये भी पढें
लखनऊ में गोल्ड रेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,920 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। यहां भाव में करीब 23 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लखनऊ में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,40,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
क्यों बदल रहे हैं सोने के दाम?
सोने की कीमतों में बदलाव के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियां बड़ी भूमिका निभाती हैं। वैश्विक तनाव में थोड़ी नरमी आने पर निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने से कुछ कम हो सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और महंगाई की उम्मीदें भी गोल्ड की कीमत को प्रभावित करती हैं।
मध्य पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव और भारत में लागू टैक्स भी घरेलू कीमतों को प्रभावित करते हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
Batwara 1947 Review: नफरत के बीच इंसानियत की कहानी कहती है सनी देओल की फिल्म
भारत-पाकिस्तान पर अमेरिकी सर्वे का बड़ा खुलासा
पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा हमला, बलूचिस्तान के गृह मंत्री के काफिले पर फायरिंग


One thought on “सोने के भाव में मामूली गिरावट, 22 कैरेट गोल्ड 1.40 लाख रुपये के पार”
Comments are closed.