मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार

ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता का खून बहाकर रिश्ते को कलंकित कर रहा। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम उत्तरगांव में शुक्रवार को अचानक उस समय सनसनी फैल गई जब एक नशेड़ी बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद पिता का चाकू से गला रेत कर लहुलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढें

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र ग्राम उत्तरगांव निवासी बाबूलाल गौतम परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है बाबूलाल गौतम का बेटा गुड्डू गौतम नशे का आदी है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह गुड्डू गौतम शुक्रवार को नशे में धूत होकर लड़खड़ाते हुए घर की दहलीज पर कदम रखा तो उसकी हालत देख बाबूलाल गौतम बर्दाश्त नहीं कर पाए और शराब पीने से मना किया तो वह पिता पर कहर बनकर बरस पड़ा।

बाबूलाल गौतम कुछ समझ पाते कि नशेड़ी बेटे गुड्डू गौतम ने चाकू से ताबड़तोड़ वारकर गला रेत कर लहुलुहान कर दिया। उनकी चीख-पुकार घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल खून से सना चाकू बरामद कर लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

 

Spread the love

One thought on “मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी”

Comments are closed.

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More